Student Killed By Laughing Gas : ब्रिटेन की एक महिला ने लाफिंग गैस यानी नाइट्रस ऑक्साइड को क्लास ए ड्रग कैटेगरी में शामिल करने की मांग उठाई है। इस महिला की 24 साल की बेटी एलन को लाफिंग गैस की लत लग गई थी और बाद में उसकी मौत हो गई थी।
54 साल की शैरन कुक ने बताया कि मुझे फोन पर पता चला था कि मेरी बेटी की हार्ट अटैक और एक स्ट्रोक के चलते मौत हो गई। उन्होंने मुझे बताया कि ऐसा नाइट्रस ऑक्साइड के चलते हुआ है। मुझे बिल्कुल आइडिया नहीं था कि उसे इसकी आदत लग चुकी थी।
फरवरी में खराब हुई थी एलन की तबीयत
बता दें कि इंग्लैंड के बकिंघमशायर के जेरार्ड्स क्रॉस की रहने वाली एलन की तबीयत बीती फरवरी में काफी बिगड़ गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन एडमिट कराने के अगले दिन उसकी जान चली गई थी।
डिलिवरी ड्राइवर के तौर पर काम करने वाली उसकी मां शैरन ने इसके बाद सरकार से लाफिंग गैस को लेकर नियम सख्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा, यह अब लीगल नहीं है, लेकिन अभी इसे लेकर बहुत कुछ किया जाना जरूरी है। नाइट्रस ऑक्साइड जानलेवा है और इसे क्लास ए ड्रग कहना चाहिए।
शैरन ने आगे कहा कि अगर किसी को नाइट्रस ऑक्साइड बेचते हुए पकड़ा जाए तो उसे तुरंत जेल में बंद कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह किसी भी व्यक्ति की जान से ज्यादा कीमती नहीं है। बता दें कि एलन की मौत को लेकर विस्तृत जांच का आदेश जारी कर दिया गया है।
लाफिंग गैस से क्या-क्या होते हैं नुकसान
मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार नाइट्रस ऑक्साइड को ज्यादा मात्रा में लेने पर विटामिन बी12 की कमी हो सकती है और एनीमिया की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बी12 की ज्यादा कमी होने से सीरियस नर्व डैमेज हो सकता है। इससे चलना-फिरना तक मुश्किल हो जाता है।
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
5 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
7 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
7 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
11 hrs agoLIVE: EC ने फैजाबाद-गोरखपुर MLC सीट के चुनाव पर्यवेक्षक अभय सिंह को हटाया
12 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
12 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
22 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines