आतंकवाद और आतंकियों को पालने, संरक्षण देने की बात से पाकिस्तान बेशक इनकार करता रहा है, लेकिन पाकिस्तान की असलियत हर बार किसी न किसी तरीके से उजागर हो जाती है। पाकिस्तान की हकीकत एक बार फिर दुनिया के सामने आई है। एक वीडियो वायरल हुआ है, जो आतंकी रजाउल्लाह निजामानी उर्फ अबू सैफुल्लाह के जनाजे का है, जिसमें कई आतंकी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने एक बार फिर पाकिस्तान की आर्मी, ISI और पाकिस्तान सरकार को एक्सपोज कर दिया है।
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि सैफुल्लाह के शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया है। सैफुल्लाह को कल पाकिस्तान (सिंध) में अज्ञात बंदूकधारी ने गोली मार दी थी। भारत का मोस्ट वांटेड सैफुल्लाह नेपाल में आतंकी मॉड्यूल का इंचार्ज था। उसके जनाजे में बीती रात लश्कर के कई आतंकी मौजूद रहे। अब से पहले भारत के ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों के जनाजे में आतंकी रउफ, सेना के अधिकारियों और सरकार के नेताओं के शामिल होने वाली तस्वीर वायरल हुई थी।
पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड का करीबी
बता दें कि रजाउल्लाह निजामानी उर्फ अबू सैफुल्लाह जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड का करीबी था। बीते दिन पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बदीन जिले स्थित माटली तालुका में अज्ञात शख्स ने गोलियां मारकर सैफ्ल्लाह की हत्या कर दी थी। आतंकी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। सैफुल्लाह लश्कर के सरगना आतंकी हाफिज सईद और सैफुल्लाह खालिद का करीबी था। सैफुल्लाह खालिद ने ही पहलगाम में आतंकी हमले की साजिश रची थी।
सैफुल्लाह को विनोद कुमार उर्फ मोहम्मद सलीम उर्फ खालिद उर्फ वनियाल उर्फ वाजिद उर्फ सलीम भाई के नाम से भी जाना जाता था। है। आतंकी सैफुल्लाह नेपाल में लश्कर-ए-तैयबा टॉप कमांडर और हैंडलर था। नेपाल के रास्ते आतंकियों को भारत में भेजता था। वह नेपाल में लश्कर का सारा काम संभालता था। नेपाल में उसका काम लश्कर की आतंकवादी गतिविधियां कराने के लिए लोगों की भर्ती करना, उन्हें ट्रेनिंग देना और आर्थिक मदद उपलब्ध कराना था।
सैफुल्लाह खालिद और अबू सैफुल्लाह ने साल 2001 में उत्तर प्रदेश के रामपुर में CRPF कैंप पर हमले की साजिश रची थी। RSS मुख्यालय नागपुर पर साल 2006 में हुए आतंकी हमले की साजिश भी दोनों ने मिलकर रची थी।
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
36 mins agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
2 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
3 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
5 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
15 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
20 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines