---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

लश्कर के आतंकी अमीर हमजा को पाकिस्तान में मारी गई गोली, हमलावर मौके से फरार

Amir Hamza Shot Lahore:लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य आमिर हमजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग! अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूना, अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है हाफिज सईद का यह करीबी आतंकी. जानें क्या है पूरा मामला

---विज्ञापन---

पाकिस्तान के लाहौर से बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का संस्थापक सदस्य और हाफिज सईद के दाहिने हाथ कहे जाने वाले आतंकी आमिर हमजा पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई और मौके से फरार हो गए. हमले में बुरी तरह घायल अमीर हमजा को लाहौर में अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, हमजा को लाहौर में उस वक्त निशाना बनाया गया जब वह अपने रास्ते पर था. पाकिस्तानी मीडिया और सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, हमला काफी प्लान्ड तरीके से किया गया.

कौन है आमिर हमजा?

आमिर हमजा को लश्कर-ए-तैयबा के शुरुआती और सबसे प्रभावशाली 17 सदस्यों में गिना जाता है. वह हाफिज सईद का बेहद करीबी माना जाता है और संगठन की कई गतिविधियों में सक्रिय रहा है. संगठन की प्रोपेगैंडा विंग व प्रकाशनों की जिम्मेदारी संभालता था. भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों से उनका नाम जुड़ा रहा है, जिसमें 2005 का IISc बेंगलुरु अटैक भी शामिल है. अमेरिका ने इसे 2012 में ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया था. आमिर हमजा ने लश्कर के कई मैगजीन और किताबें लिखी और संपादित कीं. हाफिज सईद के निर्देश पर उन्होंने संगठन के अन्य गुटों से संबंध बनाए रखे.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान में ‘टारगेट किलिंग’ का सिलसिला

पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान के भीतर भारत विरोधी आतंकियों और उनके आकाओं पर अज्ञात हमलावरों द्वारा हमलों के मामले बढ़े हैं. इससे पहले भी कई बड़े आतंकी इसी तरह के हमलों में मारे जा चुके हैं. आमिर हमजा पर हुए इस हमले ने एक बार फिर पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था और वहां पनाह लिए बैठे आतंकियों के बीच खौफ का माहौल पैदा कर दिया है. फिलहाल पुलिस इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश कर रही है.

First published on: Apr 16, 2026 01:38 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola