Who Is Lara Trump : डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (आरएनसी) को लीड करने के लिए लारा ट्रंप को एंडॉर्स किया है। फिलहाल जब राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी में नॉमिनेशन की प्रक्रिया जारी है, डोनाल्ड ट्रंप इस कदम के जरिए पार्टी पर अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहते हैं। बता दें कि अमेरिका में इसी साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। इस रिपोर्ट में पड़िए लारा ट्रंप कौन हैं और अगर वह कमेटी की सह अध्यक्ष बनती हैं तो डोनाल्ड ट्रंप को इससे क्या फायदा हो सकता है।
डोनाल्ड ट्रंप की बहू हैं लारा
लारा ट्रंप दरअसल डोनाल्ड ट्रंप की बहू हैं। सोमवार की रात अपने कैंपेन के जरिए एक ऐलान में डोनाल्ड ट्रंप ने प्रस्ताव दिया था कि लारा को आरएनसी के जनरल कौंसुल माइकल व्हाटले के साथ कमेटी का सह अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। बता दें कि लारा ट्रंप एक पूर्व टेलीविजन प्रोड्यूसर हैं। उनकी शादी डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक के साथ हुई थी। एरिक डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी संतान हैं। आरएनसी की वर्तमान चेयरवूमेन रोना मैकडेनियल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मैकडेनियल जल्द ही इस पद से इस्तीफा दे सकती हैं।
लारा को लेकर क्या बोले ट्रंप
इस संबंध में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरी बेहद टैलेंटेड बहू लारा ट्रंप आरएनसी की सह अध्यक्ष के रूप में चुनाव लड़ने के लिए सहमत हो गई हैं। लारा एक शानदार कम्युनिकेटर हैं। ट्रंप ने कहा कि व्हाटले ऐसे शख्स हैं जो शुरुआत से मेरे साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने नॉर्थ कैरोलिना में बेहतरीन काम किया है और वह चुनावी इंटेग्रिटी के लिए प्रतिबद्ध हैं। उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 के चुनाव के बाद दावा किया था कि वह इसमें जीत गए हैं और माइकल व्हाटले ने ट्रंप के इस दावे का समर्थन किया था।
चेयरवूमेन कब देंगी इस्तीफा
रिपोर्ट्स के अनुसार रोना मैकडेनियल ने ट्रंप से कहा है कि वह 24 फरवरी को साउथ कैरोलिना रिपब्लिकन प्राइमरी के बाद आरएनसी के चेयरवूमेन के पद से इस्तीफा दे देंगी। माना जा रहा है कि इस प्राइमरी में डोनाल्ड ट्रंप राज्य की पूर्व गवर्नर निक्की हेली को जबरदस्त तरीके से हराने वाले हैं। पोल दिखाते हैं कि ट्रंप फिलहाल औसतन 31 प्रतिशत प्वाइंट्स के साथ निक्की हेली से आगे चल रहे हैं। लारा को लेकर ट्रंप के इस ऐलान पर अभी निक्की हेली के कैंपेन की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
मजबूत होगी ट्रंप की स्थिति
जानकारों का कहना है कि अगर लारा ट्रंप आरएनसी की सह अध्यक्ष बन जाती हैं तो रिपब्लिकन पार्टी के चुनाव कैंपेन पर एक तरह से डोनाल्ड ट्रंप का प्रभुत्व और मजबूत हो जाएगा। लारा और व्हाटले दोनों ही नॉर्थ कैरोलिना के रहने वाले हैं। डेमोक्रेट्स का मानना है कि यह राज्य नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए युद्ध का संभावित मैदान बन सकता है। डोनाल्ड ट्रंप की स्थिति पहले से काफी मजबूत नजर आ रही है और अपनी बहू को आरएनसी में लाकर वह इसे और मजबूत करने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में कैसे बन पाएगी अगली सरकार?
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति जो बाइडेन के नाम पर फर्जी कॉल
ये भी पढ़ें: 50 साल में गायब हो गया पूरा का पूरा समुद्र!
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
14 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines