26 अगस्त 2026 को आई जलप्रलय झेलने वाले नेपाल में फिर प्राकृतिक आपदा आई है. पिछले 3 दिन से नेपाल में भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते अलग-अलग इलाकों में करीब 24 लोग मारे गए हैं और 14 लाग लापता हो गए हैं. देश की कई नदियों में उफान आने से गांवों में बाढ़ आ गई है. वहीं कई इलाकों में भूस्खलन भी हुआ है और एक जगह हुए लैंडस्लाइड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि अचानक लैंडस्लाइड होने से कई घरों-पेड़ों के साथ एक पहाड़ सेकंड में ढह जाता है.
वीडियो में लैंडस्लाइड का भयानक मंजर कैद
वीडियो में देख सकते हैं कि अचानक चीजें हिलने लगती हैं और लोग चिल्लाने लगते हैं. क्योंकि उनके घरों के पास पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा ढह रहा है, जिसके साथ घर भी गायब हो जाते हैं. फुटेज में पहाड़ी का तेजी से ढहना, मलबा नीचे की ओर गिरना और प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के सामने आने वाले खतरे को देख सकते हैं. वहीं भारी बारिश के कारण घरों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है. मनांग, म्याग्दी, बाग्लुंग, परबत और पाल्पा सहित कई जिले प्रभावित हुए हैं, जबकि दक्षिणी तराई क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जलभराव और कटाव की समस्या है.
इन इलाकों में लोगों की मौत और कई लापता
नेपाल में भारी बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में मनांग, म्याग्दी, बाग्लुंग, परबत और पाल्पा शामिल हैं. गंडकी प्रांत के बाग्लुंग में 10, म्याग्दी में 6 और मनांग में 2 लोगों की मौत हुई है. लुम्बिनी प्रांत के पाल्पा से 5 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि धनुषा जिले की मिथिला नगरपालिका में भूस्खलन में फंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. 14 लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें से 10 लोग मनांग में, 3 म्याग्दी में और एक बाग्लुंग में लापता हैं. लामजुंग में 2 लोग घायल हैं, जबकि बाग्लुंग और म्याग्दी में एक-एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है.
काली गंडकी नदी ने भयंकर तबाही मचाई
नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, काली गंडकी नदी ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है. नारायणी और तिनाऊ नदियों के कारण बाढ़ आई और कटाव के साथ जलभराव हुआ है. बाढ़ और भूस्खलन से 747 परिवार प्रभावित हुए हैं. 143 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं और 51 मकानों को हल्का नुकसान पहुंचा है. गंडकी प्रांत में 195 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 26 के नुकसान पहुंचा है, जबकि 270 घरों पर खतरा मंडरा रहा है.
435 परिवारों के 1500 लोग विस्थापित हुए हैं. गंडकी प्रांत के परबत जिले में 106 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं और 162 परिवारों के 540 लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा है. वहीं आपदा में 6 पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 2 को नुकसान पहुंचा है. 3 सरकारी कार्यालय क्षतिग्रस्त हुए हैं और 3 को नुकसान पहुंचा है. 15 पशुशालाएं नष्ट हुई हैं और 2 को नुकसान पहुंचा है, जिसके परिणामस्वरूप 44 पशुओं की मृत्यु हुई है. 3 दोपहिया और 15 चार पहिया वाहन नष्ट हुए.
मनांग एवलांच में 2 पर्वतारोहियों की मौत
बता दें कि रविवार को मनांग के नरफू में हिमलुंग हिमालय में हिमस्खलन हुआ था, जिसमें 2 लोगों की मौत हुई है. मनांग जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस इंस्पेक्टर बिनोद बोहरा ने बताया कि एवलांच में 9 पर्वतारोहियों और 13 सहायक कर्मचारियों सहित 22 लोगों का एक ग्रुप लापता हुआ है. 10 सदस्यों ने नारफू के फू गांव से संपर्क किया है, जबकि 10 सदस्यों का अभी भी पता नहीं चल पाया है. 2 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं.
बिजली परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा
काली गंडकी नदी में आई बाढ़ ने स्यांगजा और गुलमी को जोड़ने वाले कंक्रीट पुल को बहा दिया है, जिससे दोनों जिलों के बीच सड़क संपर्क टूट गया. जलस्तर बढ़ते ही स्यांगजा के बेल्टारी में स्थित 144 मेगावाट की काली गंडकी ‘ए’ जलविद्युत परियोजना के मिर्मी बांध के तीनों गेट पूरी तरह से खोल दिए गए और बिजली उत्पादन रोक दिया गया. बाढ़ से म्याग्दी के दाना और परबत के कुश्मा के बीच स्थित 220 किलोवाट काली गंडकी कॉरिडोर ट्रांसमिशन लाइन के टावर 21 और 22 भी डैमेज हुए हैं. कुश्मा-न्यू बुटवल ट्रांसमिशन लाइन में आई समस्याओं के कारण 358.2 मेगावाट बिजली उत्पादन योजना प्रभावित हुई है. नीलगिरी और राहुघाट सहित कई जलविद्युत परियोजनाओं में बिजली उत्पादन बाधित हुआ है.
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 46 यात्रियों की मौत
2 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
3 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
4 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
6 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
8 hrs agoLIVE: पश्चिम एशिया संकट में अब तक 22 भारतीयों की मौत, 14 नाविक भी शामिल-MEA
10 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
11 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
20 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines