Landslide at Guinea Landfill: पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी की राजधानी कोनाक्री में भारी बारिश के बाद एक बड़े लैंडफिल पर कचरे का एक बड़ा ढेर ढहने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है. ये घटना रविवार तड़के करीब 3 बजे बेसिया जिले के दार-ए-सलाम इलाके में हुई. इस हादसे के कारण पास बने कच्चे घर उसकी चपेट में आ गए और लोग मलबे के नीचे दब गए. खबरों के मुताबिक, 6 लोगों को गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें बाद में बचा लिया गया.
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
मिलिट्री इंजीनियरिंग बटालियन के सैनिटेशन अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बाल्डे मामादौ बाइलो के मुताबिक, इस लैंडफिल को रविवार को बंद किया जाना था. स्थानीय अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बचाव दल प्रभावित इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. दार-ए-सलाम इलाके के हेड लैंसिन सिला ने बताया कि बचाव कर्मियों ने अब तक 18 शव बरामद कर लिए हैं और उन्हें मुर्दाघर भेज दिया है.
शवों की तलाश जारी
गिनी की टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन मंत्री जेनाबू टुरे ने ग्राउंड जीरो का दौरा किया, जहां इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें मलबे के बीच काम कर रही थीं. उन्होंने कहा कि तलाशी और बचाव अभियान पूरा होने के बाद अधिकारी हताहतों के कंफर्म नंबर्स का ऐलान करेंगे.
प्रशासन ने दी थी सलाह
ये हादसा तब हुआ है जब सरकार ने लैंडफिल के पास रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी. अधिकारियों ने हाल ही में लोकल लोगों को लैंडफिल के आसपास के इलाकों को छोड़ने का निर्देश दिया था और कट के कुछ हिस्सों के ढहने की आशंका के बीच सुरक्षा के कई उपाय लागू किए थे. लैंडफिल या इसके आसपास रहने वाले लोगों को अक्सर इस तरह का खतरा बना रहता है, खासकर बारिश के दिनों में रिस्क और भी ज्यादा बढ़ जाता है.
संबंधित खबरें
NASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
13 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
19 mins ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
38 mins agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
50 mins agoUS मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
1 hr ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
9 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
10 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
12 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
14 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines