अफ्रीकी देश गिनी में बारिश के कारण कचरे का ढेर ढहा, 22 लोगों की मौत, कई घायल

Africa News: वेस्ट अफ्रीका की कंट्री गिनी की कैपिटल सिटी कोनाक्री में काफी तेज बारिश हुई, जिसकी वजह से लैंडफिल का हिस्सा ढह गया जिस में कई लोगों की मौत हो गई. हालांकि प्रशासन ने पहले ही इस खतरे वाली जगह को खाली करने के निर्देश जारी कर दिए थे.

Landslide at Guinea

गिनी में लैंडफिल ढहा (AI Image)

Landslide at Guinea Landfill: पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी की राजधानी कोनाक्री में भारी बारिश के बाद एक बड़े लैंडफिल पर कचरे का एक बड़ा ढेर ढहने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है. ये घटना रविवार तड़के करीब 3 बजे बेसिया जिले के दार-ए-सलाम इलाके में हुई. इस हादसे के कारण पास बने कच्चे घर उसकी चपेट में आ गए और लोग मलबे के नीचे दब गए. खबरों के मुताबिक, 6 लोगों को गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें बाद में बचा लिया गया.

विज्ञापन

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

मिलिट्री इंजीनियरिंग बटालियन के सैनिटेशन अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बाल्डे मामादौ बाइलो के मुताबिक, इस लैंडफिल को रविवार को बंद किया जाना था. स्थानीय अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बचाव दल प्रभावित इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. दार-ए-सलाम इलाके के हेड लैंसिन सिला ने बताया कि बचाव कर्मियों ने अब तक 18 शव बरामद कर लिए हैं और उन्हें मुर्दाघर भेज दिया है.

विज्ञापन

शवों की तलाश जारी

गिनी की टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन मंत्री जेनाबू टुरे ने ग्राउंड जीरो का दौरा किया, जहां इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें मलबे के बीच काम कर रही थीं. उन्होंने कहा कि तलाशी और बचाव अभियान पूरा होने के बाद अधिकारी हताहतों के कंफर्म नंबर्स का ऐलान करेंगे.

प्रशासन ने दी थी सलाह

ये हादसा तब हुआ है जब सरकार ने लैंडफिल के पास रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी. अधिकारियों ने हाल ही में लोकल लोगों को लैंडफिल के आसपास के इलाकों को छोड़ने का निर्देश दिया था और कट के कुछ हिस्सों के ढहने की आशंका के बीच सुरक्षा के कई उपाय लागू किए थे. लैंडफिल या इसके आसपास रहने वाले लोगों को अक्सर इस तरह का खतरा बना रहता है, खासकर बारिश के दिनों में रिस्क और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ