Kuwait Fire: कुवैत के मंगाफ शहर में बुधवार सुबह भीषण अग्निकांड से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में 40 से अधिक भारतीय थे। अग्निकांड को लेकर कुवैत सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं इमारत के मालिक और अन्य लोगों को अरेस्ट करने के आदेश दिए हैं। हादसे के बाद कई अहम और बड़ी जानकारियां सामने आ रही है। स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार जिस इमारत में मजदूर ठहरे थे उसका मालिकाना हक केरल के बिजनेसमैन केजी अब्राहम के पास है। केजी की कंपनी 1977 से ही कुवैत में ऑयल इंडस्ट्रीज का हिस्सा है। मारे गए सभी मजदूर भी इसी कंपनी में काम करते थे।
राॅयटर्स से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने अपने यहां रहने वाले मजदूरों के लिए इस बिल्डिंग में रहने का इंतजाम किया था। इमारत में कुल 196 लोग रह रहे थे। विदेश मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई मजदूरों को इमारत में रहने के लिए मजबूर किया गया था। आग बुधवार सुबह तड़के 4 बजे के आसपास लगी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि छह मंजिला इमारत के किचन में सबसे पहले आग लगी थी। इसके बाद धीरे-धीरे यह पूरी इमारत में फैल गई।
विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह पहुंचेंगे कुवैत
जानकारी के अनुसार सभी मजदूर नाइट शिफ्ट करके घर लौटे थे और सो रहे थे। आग लगने के बाद कई लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। वहीं तंग जगह होने की वजह से मजदूर भाग भी नहीं पाए। वहीं कुछ मजदूरों ने तो जान बचाने के लिए इमारत की छत से कूद गए। वहीं आग लगने के बाद से ही कुवैत सरकार पूरी तरह एक्शन में है। गृहमंत्री शेख फहद अल यूसुफ भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अग्निकांड को कुवैत के इतिहास का सबसे भयानक अग्निकांड बताया जा रहा है।
वहीं अग्निकांड के बाद भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने आज सुबह कुवैत के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि अग्निकांड को लेकर सरकार पूरी तरह सजग है। पीएम मोदी ने कल शाम में रिव्यू मीटिंग की।
ये भी पढ़ेंः Kuwait Fire: 40 भारतीय जिंदा जले, जानें कैसे भड़की थी आग; बिल्डिंग के मालिक का भारत से खास कनेक्शन
ये भी पढ़ेंः कुवैत की जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसमें क्या कर रहे थे भारतीय? जानें वजह
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
4 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
8 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
8 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
16 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
17 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
19 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines