Kuwait Fire : कुवैत के मंगाफ शहर की एक इमारत में भीषण आग लगने की खबर है। घटना में अब तक कम से कम 53 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 40 भारतीय बताए जा रहे हैं। सुबह करीब 6 बजे (स्थानीय समयानुसार) लगी आग के चलते घायल हुए लगभग 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है, आग पर काबू पा लिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को कुवैत जाने का निर्देश दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रभावित लोगों की मदद के लिए अधिकारियों के साथ मिल कर काम किया जा रहा है। बता दें कि पीएमओ कार्यालय की ओर से नवनिर्वाचित विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को कुवैत के लिए रवाना होने का निर्देश जारी किया गया है।
इस दर्दनाक घटना को लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि हमारे अंबेसडर कैंप पर गए हैं। हमारी एंबेसी अपनी ओर से पूरा सहयोग करेगी। हम और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। जान गंवाने वालों के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।
दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
जानकारी के अनुसार जिस इमारत में आग लगी उसमें कुछ भारतीय कर्मचारी भी थे। इसे लेकर कुवैत में भारतीय दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर (+965-65505246) जारी किया है। दूतावास ने कहा है कि भारतीयों की मदद के लिए हम हर संभव कोशिश करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इमारत में फंसे दर्जनों लोगों को निकाल लिया गया है लेकिन कई की जान चली गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक सीनियर पुलिस कमांडर ने बताया कि इस इमारत में कर्मचारियों को रखा जाता था और आग लगने के समय बड़ी संख्या में लोग अंदर थे। हालांकि, इस बात का अभी तक नहीं पता चल पाया है कि इमारत में रहने वाले कर्मचारी किस तरह का काम करते थे और वह सब मूल रूप से कहां-कहां के रहने वाले थे। फिलहाल बचाव कार्य किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
2 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
8 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
13 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
13 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
15 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
18 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 day agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines