कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एक शख्स ने सरकारी लापरवाही को लेकर अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया है। दरअसल, एक शख्स के राशन कार्ड में उसके सरनेम की जगह कुत्ता लिख दिया गया। इसकी जानकारी के बाद राशनकार्ड धारी शख्स अधिकारी के पास पहुंचा और भौंक कर अपना विरोध दर्ज कराया।
पूरे मामला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिख रहा है कि व्यक्ति ने पश्चिम बंगाल में एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने कुत्ते की तरह ‘भौंक’ कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उसने कहा कि मेरे सरनेम ‘दत्ता’ की जगह राशन कार्ड में ‘कुत्ता’ लिखा गया था।
जानकारी के मुताबिक, अधिकारी जैसे ही अपने गाड़ी से सरकारी दफ्तर पहुंचते हैं, नाराज शख्स कुत्ते की तरह भौंकता और कांपता हुआ कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने एक कागज दिखाता है। अधिकारी शुरू में पीड़ित शख्स के विचित्र आचरण से चकित हो जाते हैं, लेकिन बाद में मामले की जानकारी लेकर उसके आवेदन को स्वीकार कर लेते हैं।
पीड़ित के आवेदन को ध्यान से पढ़ने के बाद अधिकारी आवेदन को अपनी कार के पास खड़े एक व्यक्ति को सौंप देते हैं और उसे गलती सुधारने के निर्देश देते हैं। उधर, पीड़ित शख्स ने बताया कि उसने सुधार के लिए दो बार आवेदन किया लेकिन उसकी अपील अनसुनी कर दी गई। इसके बाद उसे अपने आवेदन को आगे बढ़ाने के लिए एक कुत्ते की नकल के मजबूर होना पड़ा।
नाम भी लिखा था गलत
पीड़ित श्रीकांत दत्ता ने बताया कि मैं BDO के सामने कुत्ते की तरह बर्ताव करने लगा। उन्होंने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया और वहां से चले गए। हम जैसे आम लोग कितनी बार काम छोड़कर सुधार के लिए आवेदन करने जाएंगे? राशन कार्ड में मेरे उपनाम को लगातार 3 बार गलत लिखा गया।पहले दो बार श्रीकांत मंडल और श्रीकांती लिखा गया था जबकि इस बार मेरा नाम जोकि श्रीकांत दत्ता है उसे श्रीकांत कुत्ता लिखा गया। मैं फिर से आवेदन के लिए गया था जहां मैंने ज्वाइंट BDO को देखकर प्रदर्शन किया
संबंधित खबरें
LIVE: आज 3 देशों में लगे भूकंप के झटके, 4 से 5 के बीच रही तीव्रता
31 mins agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
3 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
12 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
17 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
18 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
18 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
19 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
22 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
1 day agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines