हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दुल्हन बनी बेटी को देखते ही रो पड़े कुमार विश्वास, शेयर किया दिल को छू लेने वाला वीडियो

Kumar Vishwas Daughter Marriage : देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास की बेटी की शादी उदयपुर में सम्पन्न हुई और इसके बाद दिल्ली में रिसेप्शन रखा गया था। बेटी की शादी का वीडियो कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन

Kumar Vishwas Daughter Marriage : देश के प्रसिद्ध कवि और पूर्व आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास की बेटी की शादी 2 मार्च को हुई। अग्रता शर्मा की शादी उदयपुर के लीला पैलेस में पवित्र खंडेलवाल के साथ हुई। इस शादी के बाद पांच मार्च को दिल्ली में रिसेप्शन भी रखा गया, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। बेटी की शादी का एक खूबसूरत वीडियो कुमार विश्वास ने शेयर किया है।

वीडियो में कुमार विश्वास अपनी बेटी को दुल्हन के रूप में देखकर भावुक हो रहे हैं और उनकी पत्नी भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पा रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कमरे में अग्रता दुल्हन बनकर, सज-संवरकर खड़ी हैं। कमरे में जब कुमार विश्वास अपनी पत्नी के साथ दाखिल होते हैं तो दोनों दुल्हन बनी बेटी को देखकर भावुक हो गए।

कुमार विश्वास की पत्नी भावुक हुईं तो उन्हें कुमार विश्वास ने संभाला और खुद भी भावुक हो गए। इस वीडियो में शादी के खास लम्हों को दिखाया गया है। वीडियो को शेयर कर कुमार विश्वास ने X पर रामचरितमानस की दो पंक्तियां भी लिखीं—
“हिमवंत जिमि गिरिजा महेसहि हरिहि सागर दई।
तिमि जनक रामहि सिय समरपी बिस्व कल कीरति नई॥”

विज्ञापन

किससे हुई कुमार विश्वास की बेटी की शादी?

कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा की शादी बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल से हुई है। पवित्र खंडेलवाल का परिवार एक सफल बिजनेस परिवार है और पवित्र की कंपनी कई सेक्टर्स में काम करती है। पवित्र खंडेलवाल और कुमार विश्वास की बेटी अग्रता की पढ़ाई एक ही कॉलेज से हुई है। पवित्र ने इंग्लैंड के वारविक बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है, वहीं अग्रता ने भी यहीं से बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री ली है।

यह भी पढ़ें : छोटी बहन की शादी में बड़ी बहन ने शामिल होने से किया मना; वजह जान चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन

क्या करती हैं अग्रता?

अग्रता एक मार्केटिंग कंपनी चलाती हैं, जिसका नाम “डिजिटल खिड़की” है। अग्रता इस कंपनी की डायरेक्टर हैं। अग्रता और पवित्र की शादी 3 मार्च को हुई लेकिन दोनों की सगाई पिछले साल अप्रैल में ही हो गई थी। दिल्ली में हुए रिसेप्शन में देश के कई कलाकार, राजनेता और कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। केंद्र सरकार के कई मंत्री भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola