हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या सच में हैं पुतिन के 'बॉडी डबल्स'? क्रेमलिन को आखिर क्यों देनी पड़ी सफाई?

विज्ञापन

Kremlin Statement on Body Doubles of Russian President Vladimir Putin: रूस के संसद क्रेमलिन की ओर से मंगलवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेहत के बारे में अफवाहों को खारिज किया गया है। साथ ही पुष्टि की है कि वह पूरी तरह से फिट और ठीक हैं। पत्रकारों के साथ एक नियमित ब्रीफिंग के दौरान क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने उन दावों का खंडन किया है कि राष्ट्रपति बॉडी डबल्स का उपयोग करते हैं। प्रवक्ता ने इसे बेतुका बयान या खबर बताया है, जो एक न्यूज साइट की ओर से चलाया गया था।

क्या है 71 साल की पुतिन की बीमारियों का सच

रिपोर्टर्स ने रूसी टेलीग्राम चैनल की एक असत्यापित रिपोर्ट के आधार पर पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की, जिसे कुछ पश्चिमी न्यूज साइट की ओर से प्रसारित किया गया था। इसमें बताया गया था कि राष्ट्रपति पुतिन को रविवार शाम को एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य घटना का अनुभव हुआ था। 2022 के बाद से अलग अलग मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि 71 साल के पुतिन कैंसर और पार्किंसंस समेत कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे होंगे। बताया गया है कि पुतिन के सार्वजनिक उपस्थितियों में नहीं रहने से और हवा मिली है।

यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: जब हमास के आतंकी से हाथ मिलाती दिखी इजरायली महिला, वीडियो वायरल

कभी सुरक्षा के लिए पेश किया था बॉडी डबल्स का विकल्प

सितंबर में एक रूसी टेलीग्राम चैनल पर जेड-ब्लॉगर पॉज्डन्याकोव की एक पोस्ट ने पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में चर्चा शुरू कर दी थी। पुतिन की तस्वीर के साथ पोस्ट में लिखा है कि भगवान, आप हमें मत छोड़िए। भगवान से प्रार्थना है कि आप जीवित और स्वस्थ हों। साल 2020 के एक साक्षात्कार के दौरान पुतिन ने बॉडी डबल्स के उपयोग के बारे में भी लगातार खबरें सामने आती रही हैं। रिपोर्ट्स में इतना तक कहा गया है कि सुरक्षा उद्देश्यों के लिए अतीत में बॉडी डबल्स का उपयोग करने का विकल्प पेश किया गया था।

अप्रैल में भी फैली थी अफवाह

इस साल अप्रैल में पेस्कोव ने बॉडी डबल्स की धारणा को एक और झूठ कहकर खारिज कर दिया और पुष्टि की कि पुतिन उत्कृष्ट स्वास्थ्य का आनंद ले रहे हैं। क्रेमलिन ने लगातार ऐसी अफवाहों का खंडन किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने अप्रैल में कैंसर की अफवाहों को भी काल्पनिक और झूठ कहकर खारिज कर दिया था।

यह भी पढ़ेंः ‘बर्दाश्त नहीं करेंगे…’: ब्रिटेन की प्रो-फिलिस्तीन रैलियों में ‘जिहादी’ नारे पर भड़के ऋषि सुनक

दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें