हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Nikki Haley: अमेरिका में अगला राष्ट्रपति चुनाव लड़ने वाली 'निक्की हेली' कौन हैं, जानें भारत से क्या है रिश्ता

विज्ञापन
निक्की हेली

Nikki Haley: भारतीय मूल की अमेरिकी राजनीतिज्ञ निक्की हेली अमेरिका में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में खड़ी हो रही हैं। उनके इस बात की घोषणा के बाद ही अमेरिकी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रिपब्लिकन पार्टी की नेता हेली 39 साल की उम्र में अमेरिका में सबसे कम उम्र की गवर्नर बनीं थी।

हेली का जन्म सिख परिवार में हुआ था

साल 2011 में वह राज्य की पहली भारतीय अमेरिकी गवर्नर थीं। जनवरी 2017 से दिसंबर 2018 तक उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में 29वें अमेरिकी राजदूत के रूप में भी काम किया। 51 वर्षीय हेली का जन्म सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता अजीत सिंह रंधावा और माता राज कौर रंधावा 1960 के दशक में पंजाब से कनाडा और फिर अमेरिका में रहने गए थे। हेली के पिता पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे।

और पढ़िए –Turkey-Syria earthquake: मरने वालों की संख्या 46,000 के पार, 13 दिन बाद मलबे से जिंदा निकले 3 लोग

विज्ञापन

क्लेमसन विश्वविद्यालय से पढ़ाई की 

हेली की मां ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की थी। निक्की का जन्म 20 जनवरी 1972 को अमेरिका के बमबर्ग में हुआ था। उनके दो भाई मिट्टी और चरण हैं। उनकी एक बहन है जिसका नाम सिमरन है। हेली ने पहले ओरेंजबर्ग प्रीपरेटरी स्कूल से पढ़ाई की फिर क्लेमसन विश्वविद्यालय से (बीएस) की डिग्री ली। साल 1996 में निक्की ने माइकल हेली से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं।

रीसाइक्लिंग कंपनी में की नौकरी 

शुरुआत में हेली ने एक अपशिष्ट प्रबंधन और रीसाइक्लिंग कंपनी में काम किया था। साल 1998 में हेली ओरेंजबर्ग काउंटी चेम्बर ऑफ कॉमर्स के निदेशक मंडल में शामिल हुई थी। 2003 में हेली दक्षिण कैरोलिना चैंबर ऑफ कॉमर्स के निदेशक मंडल के लिए नामित की गई थी। हेली वर्ष 2003 में नेशनल एसोसिएशन ऑफ वुमेन बिजनेस ऑनर की कोषाध्यक्ष और 2004 में अध्यक्ष बनाई गई थी।

विज्ञापन

और पढ़िए –Spy Balloon Row: ‘फिर कभी ये नहीं होना चाहिए…’, अमेरिका ने चीन को दी चेतावनी

अलग-अलग जिम्मेदारी संभाली

जानकारी के मुताबिक हेली ने समाज सेवा में उल्लेखनीय पहल करती हुई एक स्थानीय अस्पताल के लिए धन जुटाने में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। इसके अलावा वे लेक्सिंगटन मेडिकल फाउंडेशन, लेक्सिंगटन काउंटी शेरिफ फाउंडेशन और वेस्ट मेट्रो रिपब्लिकन वुमेन में महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व निभा चुकी हैं। हेली साउथ केरोलिना चेप्टर ऑफ दि नेशनल एसोसिएशन ऑफ वुमेन बिजनेस ऑनर की अध्यक्ष रह चुकी हैं। 2006 में उन्होंने फ्रेंड ऑफ स्कौटिंग लीडरशिप डिवीजन चैंपियन की अध्यक्ष की थी।

विज्ञापन

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola