नई दिल्ली: इंग्लैंड में 7 दुधमुंहों की जान लेने वाली राक्षसी लूसी लेटबाय (Lucy Letby) को उसकी दुष्टता के लिए दोषी करार दे देना इन दिनों खासा चर्चा में है। इसी बीच सबकी नजर उस शख्सियत पर हैं, जिसने इस राक्षसी को इसकी असल जगह तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। News 24 हिंदी एक शैतान को सजा दिलवाने वाले भारतीय मूल के डॉक्टर रवि जयराम से मिलवा रहा है। आइए जानें, भारत से ब्रिटेन तक उनका अनुभवी सफर…
यह भी पढ़ें: सूरत जितनी खूबसूरत-करतूतें उतनी ही खतरनाक; Baby Killer नर्स ने ऐसे ली थी 7 दुधमुंहों की जान
बता दें कि डॉ. रवि जयराम इस वक्त उत्तरी इंग्लैंड के चेस्टर में उसी काउंटेस ऑफ चेस्टर अस्पताल में सलाहकार के रूप में सेवारत हैं, जहां यह राक्षसी वारदातें अंजाम दी गई थी। डॉ. रवि जयराम का परिवार दशकों पहले भारत से ब्रिटेन में जाकर बसा था। वह ब्रिटेन में ही जन्मे और पले-बढ़े हैं। 10 वर्षों से अधिक समय तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा या एनएचएस में काम करने और फिर न्यूकैसल अपॉन टाइन में स्नातक प्रशिक्षण हासिल करने वाले डॉ. रवि जयराम ने इंग्लैंड के उत्तर-पूर्व, ब्रिस्टल, न्यू साउथ वेल्स और लंदन में बाल चिकित्सा में भी प्रशिक्षण लिया है। शुक्रवार को दोषी करार लूसी लेटबाय के मामले में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि जयराम ने चिंता जताई थी। इसी के बाद ब्रिटेन की एक अदालत में यह मामला गंभीरता के साथ चला।
मीडिया को डॉ. रवि जयराम ने बताया कि जब जून 2015 में तीन नवजात बच्चों की मौत हुई तो उनके (डॉ. रवि जयराम) जैसे कई वरिष्ठ डॉक्टरों ने अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठकें करते हुए इस पर चिंता व्यक्त की थी। अप्रैल 2017 में नेशनल हेल्थ सर्विस ट्रस्ट ने हमें पुलिस से इस मामले में मिलने की अनुमति दे दी। जब हमने पुलिस को बच्चों की रहस्यमयी मौतों के बारे में बताया तो पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। पुलिस जांच में नर्स लूसी लेटबी पर शक हुआ तो कड़ाई से पूछताछ और उसके घर से मिले कुछ दस्तावेजों से सरा दूध का दूध और पानी का पानी हो गया।
संबंधित खबरें
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
2 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
11 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
17 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
19 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
19 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
21 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
1 day agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines