Petrol Price: दो रुपये प्रति लीटर यहां बिकता है पेट्रोल, जानें पाकिस्तान समेत 6 देशों में कीमत
Edited By Pankaj Mishra

Petrol Price
Edited By Pankaj Mishra

Petrol Price
Petrol Price: भारत में जहां पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार है वहीं दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां पेट्रोल पानी से भी सस्ता मिलता है। भारतीय बाजार में एक लीटर की पानी की बोतल 20 रुपये की मिलता है, लेकिन वेनेजुएला समेत कई ऐसे देश हैं जहां पेट्रोल के दाम इससे काफी कम हैं।
दक्षिणी अमेरीका महाद्वीप में स्थित वेनेजुएला में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल (Petrol Price) मिलता है। वेनेजुएला में दो रुपये प्रति लीटर से भी कम में पेट्रोल मिलता है। यहां पर एक लीटर पेट्रोल कीमत मात्र 1.50 रुपये है।
ईरान कच्चे तेल उत्पादक देशों में प्रमुख है। यहां पेट्रोल की कीमत 4.50 रुपये प्रति लीटर है। ईरान भारत समेत दुनिया के कई देशों कच्चा तेल का निर्यात करता है।
दक्षिणी-पश्चिमी अफ्रीका देश अंगोला तेल और सोने की खान के लिए दुनिया भर में मशहूर है। कच्चा तेल के उत्पादन के कारण वहां पेट्रोल की कीमत काफी कम है। अंगोला में एक लीटर पेट्रोल (Petrol Price) की कीमत 17.82 रुपये है।
सबसे सस्ते पेट्रोल के मामले में अफ्रीकी देश अल्जीरिया का नाम चौथे स्थान पर आता है। अल्जीरिया में लोगों को एक पेट्रोल के लिए महज 25.15 रुपये चुकाने होते हैं।
यह भी पढ़ें- कभी सड़कों पर सिम कार्ड बेचता था ओयो होटल्स का फाउंडर रितेश अग्रवाल, जानें आज कितनी है संपत्ति
सबसे सस्ते पेट्रोल के मामले में दुनिया भर में कुवैत का स्थान पांचवां है। कुवैत में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को महज 25.25 रुपये देने पड़ते हैं। आपको बता दें कि ईरान की तरह कुवैत भी कच्चे तेल के प्रमुख उत्पादक देशों में से एक है और भारत समेत दुनियाभर के कई देशों को कच्चे तेल का निर्यात करता है।
दुनिया के कई देशों में जहां पानी से भी सस्ता पेट्रोल मिल रहा है। वहीं पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर हाहाकार मचा है। पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों के 272.95 रुपये जबकि एक लीटर डीजल के के लिए लोगों को 273.40 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: