'तुम्हें भारी पड़ेगा', न्यूयॉर्क में तिरंगे के अपमान पर भड़के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू; दी सख्त चेतावनी

अमेरिका के न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम के बाहर खालिस्तान समर्थकों द्वारा तिरंगे के अपमान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भड़क उठे. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार और बीजेपी की आलोचना मंजूर है, लेकिन देश का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा. रिजिजू ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि यह हरकत बहुत महंगी पड़ेगी.

Kiren Rijiju, Tricolour insult in New York, Mohan Bhagwat RSS, Pro-Khalistan protest, Kiren Rijiju Tricolour news

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू। तस्वीर: ANI

विज्ञापन

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान की घटना सामने आई है. इस घटना को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि देश और तिरंगे का अपमान करने वालों को यह हरकत बहुत भारी पड़ेगी. सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए किरेन रिजिजू ने लिखा कि किसी को भी आरएसएस, बीजेपी या केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करने की पूरी आजादी है, लेकिन भारत और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वायरल वीडियो में एक प्रदर्शनकारी तिरंगे को अपने पैरों से रौंदते और उसका अपमान करते हुए दिखाई दे रहा है.

‘जो कहे भारत में मुस्लिम न रहें, वह हिंदू नहीं’, न्यूयॉर्क के मंच से बोले RSS चीफ मोहन भागवत

विज्ञापन

मैडिसन स्क्वायर गार्डन में क्या हुआ था?

दरअसल, शनिवार को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का एक कार्यक्रम आयोजित था, जहां उन्होंने करीब 5,000 लोगों को संबोधित किया. भागवत ने अपने संबोधन में विविधता में एकता और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश दिया. इसी दौरान कार्यक्रम स्थल के बाहर कुछ सिख, मुस्लिम, ईसाई और अन्य संगठनों के लोगों ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की. इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने भारतीय तिरंगे को फाड़ा और जमीन पर फेंककर उसका अनादर किया.

भारतीय समुदाय और संगठनों ने जताई चिंता

तिरंगे के अनादर के विरोध में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग भी सामने आए और प्रदर्शनकारियों का विरोध किया. वहीं, ‘हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन’ ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर गंभीर चिंता जताई है. संगठन का कहना है कि कार्यक्रम स्थल के बाहर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा नफरत फैलाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई, जिसकी कड़े शब्दों में निंदा होनी चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ