ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए थे। इसके बाद से ही यह दावा किया जा रहा है कि वहां रेडिएशन लीक हो रहा है। इस मामले में अमेरिका ने भी चुप्पी साध रखी है। इस बीच अंतर्राष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी का इस मामले में बयान सामने आया है। एजेंसी ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के किसी भी परमाणु केंद्र रेडिएशन या रिसाव की घटना नहीं हुई है।
उर्जा एजेंसी ने क्या कहा?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार परमाणु उर्जा एजेंसी के प्रेस विभाग केे प्रवक्ता ने कहा कि हम इस बारे में जानकारी है। एजेंसी के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में किसी भी परमाणु ठिकाने से कोई रेडिएशन का लीकेज नहीं हो रहा है। इससे पहले सोशल मीडिया पर कुछ विदेश मीडिया संस्थानों द्वारा यह दावा किया जा रहा था कि भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर में किराना हिल्स को निशाना बनाया गया। जहां पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का भंडार है।
भारत ने हमले से किया इनकार
इससे पहले भारतीय वायुसेना के डायरेक्टर जनरल एयर ऑपरेशंस एयर मार्शल एके भारती ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए मीडिया से कहा कि हमें इस बात की जानकारी नहीं थी कि किराना हिल्स में परमाणु हथियार रखे हैं, हमें इसकी जानकारी नहीं थी। हमने किराना हिल्स को निशाना नहीं बनाया। इस मामले को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान भी सामने आया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमारी सैन्य कार्रवाई पूरी तरह से पारंपरिक दायरे में थी।
अमेरिका बोला- हमें इसकी जानकारी नहीं
परमाणु उर्जा एजेंसी ने उन अटकलों को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि रेडिएशन रिसाव के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हुआ। मामले में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस समय मेरे पास इस मुद्दे पर कहने के लिए कुछ नहीं है।
ये भी पढ़ेंः Canada में बढ़ा भारत का मान, संसद में नई ऊंचाइयों पर पहुंचे भारतीय मूल के ये 4 नेता
1988 में भारत-पाक में हुआ ये समझौता
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयरफोर्स ने पाकिस्तान के सरगोधा और नूर खान एयरफोर्स बेस समेत एक दर्जन सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। इन हमलों के बाद सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैली कि सरगोधा से 20 किलोमीटर दूर किराना हिल्स पर भी हमला हुआ जिससे रेडिएशन का रिसाव होना शुरू हो गया है। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1998 में एक-दूसरे के परमाणु सुविधा केंद्रों पर हमला नहीं करने को लेकर समझौता हुआ था।
ये भी पढ़ेंः Operation Sindoor: ‘जैसे कोई दुम दबाकर भाग रहा हो…’, पूर्व पेंटागन अधिकारी ने खोली पाकिस्तान की पोल
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
13 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
15 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
15 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
15 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
18 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
19 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
20 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
22 hrs agoकल विरोध प्रदर्शन में विपक्ष का साथ देगी AAP- सौरभ भारद्वाज
22 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines