Brazil: ब्राजील में एक लड़की को बिकनी में एयरपोर्ट पहुंचना भारी पड़ गया। उसके ड्रेस को देखकर एयरपोर्ट पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोग उसके साथ सेल्फी लेने लगे। अफरा तफरी का माहौल हो गया। एयरपोर्ट पर उसे रोक लिया गया। उसके फ्लाइट पर चढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। लड़की का नाम काइन चान है। उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुलासा किया है कि उसने हवाई अड्डे पर कॉसप्ले पहनने के बाद उसे उड़ान में चढ़ने से प्रतिबंधित कर दिया गया।
काले रंग की बिकनी और फिरोजा विग पहनी
दरअसल, 21 वर्षीय काइन चान एक मॉडल है। वह ब्राजील के नेवेगांटेस हवाई अड्डे पर ‘रेबेका कॉसप्ले’ पहने हुए दिखाई दीं। काइन ने काले रंग की बिकनी, फिरोजा रंग की विग और काली सैंडल पहने हुए थी। उनका दावा है कि उन्हें बताया गया था कि उन्होंने उचित कपड़े नहीं पहने थे और फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया।
इस घटना को काइन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनके 612,000 फॉलोअर्स हैं। काइन-चैन ने लिखा कि इस सप्ताह एक बहुत कष्टप्रद स्थिति हुई। लेकिन लोग कह रहे हैं मैं गलत हूं।
क्या है रेबेका कॉसप्ले, जो काइन ने पहना?
काइन ने बताया कि रेबेका कॉसप्ले फिल्म, कॉमिक्स और गेमिंग के लोगों के पसंदीदा पात्रों से प्रेरित कपड़े पहनने का एक तरीका है। रेबेका नेटफ्लिक्स एनीमेटेड साइबरपंक एडगरनर्स का एक किरदार है, जो अपने अनोखे और आकर्षक ड्रेस के कारण काफी पसंद किया जा रहा है।
घर जाकर कपड़े बदलने की दी गई सलाह
काइन ने बताया कि मैंने एक कार्यक्रम के लिए रेबेका के कॉसप्ले के वेश में नेवेगांटेस हवाई अड्डे पर गई थी। मुझे पहले से ही पता था कि मुझे देर हो सकती है, इसलिए मैंने कार्यक्रम का ड्रेस पहले से पहन लिया था, ताकि समय बर्बाद न हो। लेकिन मुझे घर जाकर कपड़े बदलने के लिए कहा गया क्योंकि मैंने जो पहना था वह उचित नहीं था।
लोगों ने जमकर दी प्रतिक्रिया
काइन-चान अक्सर अलग-अलग कार्टून कैरेक्टर के ड्रेस पहनती हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ठीक काम किया है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं शो में काम करता हूं और शो के बीच में मेरा शेड्यूल काफी छोटा होता है। मैं अपनी ड्रेस के साथ जा रहा हूं और ऊपर से मैं एक लबादा पहनूंगा। यह आपके लिए एक टिप है।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के Flying Kiss पर ऐसा क्या बोलीं हेमा मालिनी, जिससे घिर गई भाजपा
संबंधित खबरें
आधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 hr agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 hr agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
4 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
13 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
17 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
17 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines