World News: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने 30 हाई रैंकिंग अधिकारियों को फांसी दे दी है, जिन पर विनाशकारी बाढ़ को रोक पाने में नाकाम रहने का आरोप लगा था। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी चोसुन टीवी के मुताबिक उत्तर कोरियाई अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों के चलते बाढ़ में लोगों की जान गई। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उत्तर कोरिया के चागांग प्रांत में विनाशकारी बाढ़ के चलते 4 हजार लोग मारे गए।
ये भी पढ़ेंः न्यूयॉर्क में बीजिंग की अंडर कवर एजेंट; 14 साल गवर्नर ऑफिस में रही, अब हुआ भंडाफोड़
रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने पार्टी के 20-30 प्रमुख व्यक्तियों को अगस्त के आखिर में एक ही समय में मार डाला। साथ ही चागांग प्रांत के बर्खास्त पार्टी सचिव कांग बोंग हून को भी पकड़ लिया गया है। उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक किम जोंग उन ने अधिकारियों से उन लोगों सख्ती से दंडित करने को कहा है, जो आपदा को रोकने की जिम्मेदारी को पूरा नहीं कर पाए हैं।
बता दें कि जुलाई महीने में उत्तर कोरिया में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में 4 हजार से ज्यादा लोग मारे गए। हजारों की संख्या में घर बर्बाद हो गए। किम जोंग ने व्यक्तिगत तौर पर बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया था।
ये भी पढ़ेंः डॉग के साथ 5 बार ‘इंटीमेट’ हुए पति-पत्नी, तीन साल तक चला गंदा खेल, कोर्ट ने दी सजा
केसीएनए के मुताबिक बच्चों, वृद्ध और विकलांग सैनिकों सहित 15,400 से ज्यादा लोगों को प्योंगयांग की फैसिलिटी में ठहराया गया है। किम जोंग उन ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों को फिर से बनाने में दो से तीन महीने लगेंगे। प्रभावित इलाके के कुछ हिस्सों को विशेष आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है।
संबंधित खबरें
साइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
1 hr agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
3 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
3 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
4 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
7 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद करके...', फ्लाईदुबई के को-पायलट पर नए खुलासे
7 hrs agoLIVE: सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को SC का नोटिस
7 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई
20 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे?
21 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को छूट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines