Childhood Of Kim Jong Un : जब भी उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की बात होती है तो अधिकतर लोग उसे एक खतरनाक और बेहद ताकतवर तानाशाह कहेंगे। मिसाइलों के सामने पोज देते किम जोंग को कई लोग ताकत के गुरूर में अंधा भी बताते हैं। लेकिन, 12 बार उत्तर कोरिया की यात्रा कर चुकीं एना फिफील्ड (Anna Fifield) का कहना है कि यह सब गलत है। एबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार फिफील्ड ने कहा कि आम तौर पर माना जाता है कि या तो किम जोंग उन पागल है या फिर जेम्स बॉन्ड स्टायल का कोई विलेन। लेकिन, असल में वह बेहद कूटनीतिक माइंडसेट वाला शख्स है और एक तानाशाह बनने के लिए जिस तरह से उसने अपना सफर तय किया वह उसे बेहद स्मार्ट बनाता है।
साल 1948 में डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया की स्थापना हुई थी। तब से ही किम का परिवार की इस देश की सत्ता पर कब्जा जमाए हुए है। किम के परिवार की तीन पीढ़ियों ने यहां शासन किया है। सबसे पहले किम इल सुंग ने इस देश की कमान संभाली, फिर किम जोंग इल सत्ता में आए और अब किम जोंग उन यहां की सबसे ऊंची कुर्सी पर बैठे हैं। साल 2011 में दुनिया के लिए सबसे ज्यादा बंद देश की कमान संभालने के बाद किम जोंग उन ने नाटकीय तरीके से पावर अपने हाथ में ली और आने वाले समय में बागडोर किसी और के हाथों में जाती नहीं दिख रही। लेकिन, बेहद निर्मम और सख्त तानाशाह माने जाने वाले किम जोंग उन का बचपन कैसा रहा था ये अपने आप में बेहद अनोखा है। आइए जानते हैं।
ये भी पढ़ें: ओसामा के बेटे ने क्यों रंग दीं वो पहाड़ियां जिनमें छिपता था बिन लादेन?
जन्म की तारीख भी है सीक्रेट
पब्लिक डोमेन में किम जोंग उन के शुरुआती जीवन के बारे में जानकारियां बहुत कम हैं। एना फिफील्ड कहती हैं कि किम के परिवार से जुड़ी हर बात को नेशनल सीक्रेट माना जाता है। इसमें किम जोंग उन की जन्म की तारीख भी शामिल है। लेकिन, उत्तर कोरिया की एक यात्रा को दौरान फिफील्ड ने इस बारे में पता लगा ही लिया था। उन्होंने किम की एक रिश्तेदार को खोज निकाला था जिन्होंने किम को बचपन में उसकी देखभाल की थी। किम जोंग इल के तीसरे बेटे किम जोंग उन के बारे में माना जाता है कि उसका जन्म 8 जनवरी 1984 को हुआ था। हालांकि, आपको बता दें कि उत्तर कोरिया की सरकार ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन फिफील्ड के अनुसार किम की रिश्तेदार ने भरोसे के साथ उसके जन्म ही यही तारीख बताई।
ये भी पढ़ें: जल्दी शादी करें, खूब बच्चे पैदा करें; ये देश क्यों कर रहा अनोखी अपील?
10 की उम्र में मिली पहली कार
फिफील्ड के अनुसार जब किम की उम्र 8 साल थी तब उसके पिता ने उसके लिए एक बर्थडे पार्टी आयोजित की थी। इसमें उन्होंने अपने बेटे को उपहार में जनरल की यूनिफॉर्म दी थी। किम के बचपन को लेकर कहा जाता है कि 10 साल की उम्र में उसे अपने पिता से पहली कार मिली थी, यह एक मर्सिडीज थी। वहीं, 11 साल की उम्र में उसे अपनी पहली बंदूक मिली थी। 12 साल की उम्र में उसे पढ़ने के लिए स्विट्जरलैंड भेजा गया था। हैरान करने वाली बात यह है कि अब तानाशाह के रूप में जाना जाने वाला किम जोंग तब पश्चिमी विचारधारा से काफी प्रभावित हुआ था। उस समय वह आजादी की वकालत भी करता था। लेकिन, जब वह अपने देश वापस लौटा तो आजादी की यह विचारधारा भी स्विट्जरलैंड में ही छोड़ आया था।
ये भी पढ़ें: टेंशन से बढ़ जाते हैं पापा बनने के चांस! नई रिसर्च में चौंकाने वाला दावा
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
6 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
8 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
9 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
12 hrs agoLIVE: EC ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया, एकतरफा फैसले को नकारा
13 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
14 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
23 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines