---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Kim Jong ने फिर बढ़ाई टेंशन, तानाशाह की दुनियाभर के देशों को ‘परमाणु हमले’ की धमकी, जानें क्यों?

Kim Jong Warns The World: तानाशाह किम जोंग ने एक बार फिर दुश्मनों को धमकी दी है। साथ ही अपने सैनिकों को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है, जानिए क्यों?

---विज्ञापन---

Kim Jong Warns The World For Nuclear Attack: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने एक बार फिर दुनियाभर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है। उन्होंने नाम लिए बिना अपने दुश्मन देशों को धमकी दी है कि अगर उकसाया गया तो हम परमाणु हमला करने से हिचकिचाएंगे नहीं। इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं तो सावधान रहें। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने प्रेस रिलीज जारी करके किम जोंग के इरादों से दुनिया को वाकिफ कराया। रिपोर्ट के अनुसार, किम जोंग की मौजूदगी में हाल ही में उत्तर कोरिया में बैलिस्टिक मिसाइल की लॉन्चिंग (ICBM) की प्रैक्टिस हुई थी। इस मौके पर किम जोंग अपने सैनिकों से मिला। इसी दौरान उसने सैनिकों को अलर्ट रहने को कहा।

 

---विज्ञापन---

दुनिया को अपनी ताकत दिखा चुका किम जोंग

किम जोंग ने अपने सैनिकों से कहा कि अगर दुश्मन उन्हें उकसाता हो तो बताएं। हम जवाबी कार्रवाई करके उन्हें अपनी ताकत दिखाएंगे, परमाणु हमला करेंगे। किसी भी समय युद्ध की स्थिति के लिए तैयार रहें। दुश्मनों को किसी हालत में बख्शना नहीं है। वहीं किम जोंग ने मिसाइल परीक्षण करके जिस तरह से अपनी ताकत से दुनिया को वाकिफ कराया है, उससे उसके दुश्मन देशों में दहशत है। जापान ने इस परीक्षण की आलोचना की है। संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने भी इस टेस्टिंग को गलत बताया। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैनिकों ने कुछ दिन पहले एक साथ युद्धाभ्यास किया था, जो किम जोंग को बिल्कुल पसंद नहीं आया था।

---विज्ञापन---

एक साथ समुद्र में दागी गई थीं 10 मिसाइलें

किम जोंग ने हाल ही में किए गए मिसाइल परीक्षण के बारे में बताया कि उनकी मिसाइल 15 हजार किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है। उत्तर कोरिया ने गत 3 नवंबर को ही एक साथ 10 मिसाइलें दाग कर अपनी ताकत दिखाई थी। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में किम जोंग ने अपनी सेना के जनरल को पद से हटा दिया था और अपने सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा था। ऐसे में दुनियाभर के देशों को इस बात का अंदेशा है कि उत्तर कोरिया युद्ध की तैयारी कर रहा है और उसके इरादे ठीक नहीं लग रहे। वह दुनिया के लिए नई मुसीबत खड़ी कर सकता है। कहीं ऐसा न हो कि उसकी एक गलती पूरी दुनिया पर भारी पड़े।

First published on: Dec 21, 2023 08:41 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola