Terrorist hafiz saeeds son kamaluddin missing: पाकिस्तान के पेशावर में भारत के मोस्ट वांटेड टेरेरिस्ट हाफिज सईद के बेटे कमालुद्दीन सईद को किडनैप कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही खबरों के मुताबिक कार सवारों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। लेकिन खबर की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। कई विदेशी ट्विटर हैंडल ने भी मामले में दावा किया है कि हाफिज का बेटा लापता है। जिसके बाद दावा किया गया है कि पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई में भी हड़कंप मचा है। आतंकी भी उसकी तलाश में लगातार जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें-20 रुपये के लिए ‘कातिल’ बना चाचा, 6 साल की बच्ची को पान मसाला की जगह चिप्स खरीदने पर दी मौत
हाफिज के घर के बाहर हो चुका विस्फोट
रिपोर्ट के मुताबिक अभी कमालुद्दीन का पता नहीं लग सका है। टाइम्स अल्जेब्रा नाम के ट्विटर हैंडल ने दावा किया है कि अज्ञात लोग कमालुद्दीन को लेकर गए हैं। जिसके बाद से सुराग नहीं है। एक अन्य हैंडल पर कहा गया है कि सईद को शाम के समय अगवा किया गया है। उसे पेशावर शहर से कुछ लोग अपने साथ लेकर गए हैं। सूत्रों के मुताबिक आईएसआई को भी पता नहीं लग पाया है कि कमालुद्दीन कहा है।
पाक एजेंसी को ये भी डर है कि भारत के कई भगोड़े आतंकी मारे जा चुके हैं। कनाडा में भी ऐसा हो चुका है। कुछ दिन पहले हाफिज के घर के पास एक विस्फोट हुआ था। दावा था कि हाफिज को मारने के लिए ऐसा किया गया है। लेकिन अभी ये तय नहीं है कि अगर कमालुद्दीन का अपहरण किया गया है, तो इसे किसने अंजाम दिया।
आईएसआई का हाथ होने का शक
लेकिन मामले में सूत्रों की ओर से चौंकाने वाली जानकारी दी गई हैं। जिसके अनुसार कमालुद्दीन की किडनैपिंग में पाकिस्तान की ही इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) का हाथ है। क्योंकि कड़ी सुरक्षा के बीच वही ऐसा कर सकती है। लेकिन इसकी पुष्टि बाकी है। हाफिज को प्रतिबंधित इस्लामी आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का सह-संस्थापक है, जिस पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, अमेरिका, भारत, रूस, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया की ओर से बैन किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
4 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
5 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
5 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
6 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
9 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
11 hrs agoLIVE: प्रदूषण पर सख्ती, GRAP-1 के तहत 1 नवंबर से वाहनों पर कड़े प्रतिबंध
13 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
13 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
13 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines