Khamenei nephew statement: ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष शुरू हुए 6 पूरे हो चुके हैं। आज सातवां दिन है। इस बीच युद्ध में अमेरिकी दखल बढ़ता जा रहा है। ट्रंप ने सेनाओं को अटैक की प्लानिंग करने का आदेश दिया है। इस बीच ईरान से बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के भतीजे महमूद मोरदखानी ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं युद्ध के पक्ष में नहीं हूं। इस्लामिक गणराज्य का अंत ही शांति का एकमात्र रास्ता है।
क्या खामेनेई की मौत से सब ठीक हो जाएगा
मोरदखानी ने कहा कि जो भी इस शासन को मिटा सके वो जरूरी है। मोरदखानी 1986 में ईरान छोड़ चुके हैं। वे अपने चाचा खामेनेई के शासन के कटु आलोचक रहे हैं। मोरदखानी ने रॉयटर्स को दिए अपने बयान में कहा कि इजराइल से सैन्य टकराव दुर्भाग्पूर्ण है। ऐसी व्यवस्था अपरिहार्य है जो न झुकना पसंद करती है और न बदलना। खामेनेई के भतीजे ने कहा कि ये यहां तक पहुंच गया लेकिन क्या खामेनेई की मौत से सब कुछ ठीक हो जाएगा।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान का असली चेहरा बेनकाब, ट्रंप की दोहरी नीति पर पेंटागन अधिकारी ने कही बड़ी बात
ये शासन बदला जरूर लेगा
ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट के कारण मोरदखानी अपने समर्थकों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। उनका मानना है कि लेकिन कई लोग हैं जो खानेमेई के शासन की कमजोरी के संकेत देखकर खुश हैं। जितनी जल्दी ये खत्म होगा अच्छा होगा। उन्होने कहा कि ये बेकार हार होगी मेरा ये मानना है कि ये शासन बदला जरूर लेगा।
बता दें कि अमेरिका ने जंग में एंट्री को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। अब सेना को ट्रंप के आदेश का इंतजार है। उधर ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि उनका देश कभी भी परमाणु हथियारों का पक्षधर नहीं रहा है। वे केवल आत्मरक्षा के अधिकार के तहत इजराइल के शासन को निशाना बना रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः अमेरिकी हमले की आहट के बीच बदले ईरान के सुर, विदेश मंत्री बोले- ‘परमाणु हथियार के लिए कभी कोशिश नहीं की’
संबंधित खबरें
क्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
5 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
7 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
9 hrs agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
11 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
14 hrs agoLIVE: डॉ. एल मुरुगन का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा मंजूर
15 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
1 day agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
1 day agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 day agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines