अमेरिका में खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की नाकाम हत्या की साजिश का मामला बढ़ता ही रहा है। कथित रूप से साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय नागरिक को लेकर अमेरिका ने बड़ा बयान दिया है। यूएस ने भारत से कहा कि यह मुद्दा हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है और अब हमें भारत की जांच का इंतजार है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय उत्पीड़न का मामला है और ऐसे मामलों को हम सहन नहीं करते हैं, फिर चाहे भारत हो या अन्य कोई देश।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले की जांच कानून प्रवर्तन एजेंसी कर रही है। साथ ही इस मामले को यूएस की न्याय विभाग अदालत में पेश किया जा रहा है, इसलिए मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा। हमने इस मामले को भारत के सामने भी उठाया है और उन्होंने जांच की बात कही है।
यह भी पढ़ें : गुरपतवंत पन्नू Air India की फ्लाइट को उड़ाने की धमकी से पलटा, अमेरिका का SFJ चीफ को लेकर बड़ा दावा
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
भारत की जांच का इंतजार
मैथ्यू मिलर ने आगे कहा कि भारत सरकार के सीनियर लेवल अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से इस मामले की जांच करने का ऐलान किया है। राज्य सचिव ने इस मुद्दों को अपने विदेशी समकक्ष के सामने भी रखा है और कहा कि हम इस मामले को लेकर काफी गंभीर हैं। इस पर उन्होंने (भारत) कहा कि हम इस मामले की गंभीरता से जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत की जांच रिपोर्ट के बाद आगे के कदम उठाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
आपको बता दें कि इस मामले में मैथ्यू मिलर का सोमवार को बयान आया था। उन्होंने कहा था कि यूएस अंतरराष्ट्रीय उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करता है, यह बात पूरी दुनिया के लिए है। अगर किसी देश में ऐसा मामला होता है तो हम उसका पुरजोर विरोध करते हैं। यह बेहद की गंभीर मामला है और इसकी सूचना मिलते ही हमने भारतीय अधिकारियों के साथ बैठक की और इस मामले को अवगत करा दिया।
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 hr agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
3 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
7 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
7 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
10 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
17 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
18 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines