Kazakhstan Plane Crash: कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस के जो प्लेन क्रैश हुआ है उसका जीपीएस सिस्टम ठप हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल घायल 25 लोगों को बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। अभी तक की प्राथमिक जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
जानकारी के अनुसार विमान में 67 यात्री सवार थे, जिसमें 42 यात्री की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्लेन में सबसे ज्यादा अजरबैजान के 37 नागरिक थे। इसके अलावा प्लेन में रूस, कजाख, और किर्गिज नागरिक भी शामिल थे। कजाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के बाद विमान के परख़्चे उड़ गए थे।
500 मीटर तक हर तरफ पड़ी थीं लाशें
अभी तक की रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के बाद प्लेन दो टुकड़ों में बंट गया था। मौके पर पहुंचे बचाव दल के सदस्य घटनास्थल का नजारा देख घबरा गए। बताया जा रहा है कि हर तरफ टूट प्लेन का मलबा और आगजनी थी। करीब 500 मीटर से ज्यादा के दायरे में लाशें पड़ी थीं। जगह-जगह खून और घायल यात्री पड़े थे।
हवा में कई बार विमान गोते लगाता दिखा
फिलहाल जांच टीम की अंतिम रिपोर्ट् के बाद ही इस हादसे के स्पष्ट कारणों के बारे में आधिकारिक पुष्टि होगी। अभी तक की जांच में पता चला है कि ग्रोज्नी एरिया के पास प्लेन का जीपीएस सिस्टम बंद कर पड़ा गया था। हादसे के वीडियो में नजर आ रहा है कि प्लेन क्रेश होने से पहले हवा में कई बार गोते लगाता रहा। जब पायलट उसे कंट्रोल नहीं कर सका तो वह तेज स्पीड में क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि 60 मिनट तक विमान हवा में लैंडिंग की कोशिश करता रहा था।
ये भी पढ़ें: Kazakhstan Plane Crash: ब्राजीलियाई एयरोस्पेस कंपनी का था प्लेन, 51800 kg थी टेक ऑफ कैपेसिटी
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
6 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
7 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
11 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
12 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
15 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
22 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines