उड़ान भरने के दौरान प्लेन क्रैश, 18 की मौत; नेपाल के काठमांडू में हुआ दर्दनाक विमान हादसा

Plane Crash Latest News: नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज एक प्लेन क्रैश हुआ है। उड़ान भरते ही विमान में भीषण आग लग गई। हादसास्थल पर बचाव अभियान जारी है। हादसा एयरपोर्ट के पास ही हुआ।

Nepal Plane Crash

प्लेन रनवे से बाहर निकलकर क्रैश हुआ।

Kathmandu Plane Crash: नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज भीषण विमान हादसा हुआ है, जिसमें 18 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। उनके शव भी निकाले जा चुके हैं। वहीं कैप्टन को बचा लिया गया है। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ। उड़ान भरते ही प्लेन रनवे से फिसल गया और रनवे से बाहर निकलकर मैदान में गिर गया। गिरते ही विमान में आग लग गई। विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी। हादसास्थल पर बचाव अभियान जारी है। पुलिस के जवान और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

गंभीर हालत में रेस्क्यू किए गए कैप्टन

नेपाल की न्यूज वेबसाइट काठमांडू पोस्ट के अनुसार, TIA के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने विमान हादसे की पुष्टि की है। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। विमान के पायलट कैप्टन मनीष शाक्य (37) को रेस्क्यू किया गया है। वे बुरी तरह झुलसे गए थे और उन्हें सिनामंगल के KMC अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। हादसे के जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें विमान में लगी आग देखी जा सकती है। घना काला धुंआ निकल रहा है। वहीं हादसे के बाद एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को रोक दिया गया है।

हादसे का शिकार हुआ प्लेन बॉम्बार्डियर CRJ-200 है, जिसमें 50 यात्रियों के बैठने की क्षमता है, जो नेपाल के लिए खरीदा गया छठा विमान था। अप्रैल 2003 में कनाडाई कंपनी बॉम्बार्डियर द्वारा इसे बनाया गया था और शौर्य एयरलाइंस इस विमान की मालिक है। शौर्य एयरलाइंस की ओर से हादसे में मरने वाले लोगों की सूची जारी की गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ