Democratic Party President Candidates: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 2024 के रण से जो बाइडेन बाहर हो गए हैं। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप कड़ी चुनौती दे रहे हैं। उनके सामने कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का समर्थन जो बाइडेन ने किया है। कमला हैरिस भारतीय मूल की हैं और इस समय देश की उप-राष्ट्रपति भी हैं। वे उप-राष्ट्रपति के रूप में काम करके अपनी काबिलियत भी साबित कर चुकी हैं।
इसलिए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की रेस में वे सबसे आगे हैं, लेकिन कमला हैरिस के अलावा और भी कई लोग डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की रेस में हैं। इनमें 6 गवर्नरों के नाम शामिल हैं, जिनके नाम की चर्चा काफी हो रही है। हालांकि पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का ऑफिशियल ऐलान होने के बाद ही अटकलों पर विराम लगेगा, लेकिन आइए जानते हैं कि कमला हैरिस के अलावा और कौन-कौन दावेदार हैं?
उम्मीदवार की रेस में इन नामों की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की रेस में एक नाम कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम का शामिल है। इलिनोइस के गवर्नर जेबी प्रित्जकर भी पद का दावेदार हैं। जेबी अमेरिका के सबसे अमीर गवर्नर हैं और एक्टर जॉर्ज क्लूनी ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है। इनके अलावा मिशिगन के गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर, पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो, केंटकी गवर्नर एंडी बेशर, मैरीलैंड गवर्नर वेस मूर, मिनेसोटा गवर्नर टिम वाल्ज के नाम की चर्चा भी राष्ट्रपति उम्मीदवार के दावेदार के रूप में हो रही है।
81 साल के बाइडेन चुनावी रण से हटे
बता दें कि अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन अब चुनावी रण से हट गए हैं। उन्होंने बतौर डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले लिया है। साथ ही उन्होंने कमला हैरिस को उम्मीदवार बनाए जाने का समर्थन किया है। उन्होंने लेटर लिखकर अमेरिका के निवासियों को संदेश दिया है कि वे मतदान करें और देश के लिए जो सही है, वही फैसला लें। बतौर राष्ट्रपति देश की सेवा करके जीवन धन्य हो गया। चुनाव लड़ना चाहता हूं, लेकिन देशहित में चुनावी रेस से बाहर होना बेहतर लग रहा है।
बता दें कि 28 जून को प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई थी। इसके बाद से ही डेमोक्रेटिक पार्टी में उम्मीदवार पद से जो बाइडेन को हटाने की मांग चल रही थी। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी बाइडेन को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की रेस से हटाने का समर्थन किया है। बाइडेन 18 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव मिले और एकांतवास में चले गए। बीती रात उन्होंने लेटर लिखकर खुद को चुनावी रण से अलग कर लिया। बता दें कि अमेरिका के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब कोई मौजूदा राष्ट्रपति चुनावी रेस से बाहर हुआ है।
संबंधित खबरें
होर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
19 mins agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
55 mins agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
1 hr agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
5 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
8 hrs agoLIVE: अमित शाह का हैदराबाद में मार्च, हजारों BJP कार्यकर्ता हुए शामिल
11 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
11 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
11 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 day agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines