Who Is Juli Vavilova: टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां उनसे पूछताछ कर रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया में उनकी गिरफ्तारी में एक महिला का नाम सामने आ रहा है। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि डुरोव के गिरफ्तारी से चंद मिनट पहले तक यह महिला उनके साथ ही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस महिला का नाम है Juli Vavilova.
परिजनों का जूली से नहीं हो पा रहा संपर्क
24 वर्षीय जूली इंटरनेशनल मार्केट में क्रिप्टो करेंसी में डील करती हैं, इसी फील्ड में लोग उन्हें ‘crypto coach’ के नाम से जानते हैं। इसके अलावा वह वीडियो गेम स्टीमर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टेलीग्राम के CEO की गिरफ्तारी में उसका हाथ हो सकता है, फिलहाल किसी जांच एजेंसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बता दें पावेल डुरोव को 24 अगस्त की रात उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह अजरबैजान से पेरिस के बॉर्गेट एयरपोर्ट पर अपने प्राइवेट जेट से उतरे थे।
जूली के परिजनों ने लगाए हैं ये आरोप
जानकारी के अनुसार आरोप है कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर मॉडरेटर का अभाव है। जिसकी वजह से अपराधी इसे आपराधिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, जूली के परिजनों का आरोप है कि पावेल डुरोव की गिरफ्तारी के बाद से उनका उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। वह जूली को लेकर काफी चिंतित हैं, उन्हें डर है कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई है।
सोशल मीडिया पर हो रहा पावेल का समर्थन
फ्रांस की जांच एजेंसी OFMIN का आरोप है कि टेलीग्राम को कुछ लोग साइबर क्राइम और आतंक फैलाने के लिए यूज कर रहे हैं। आरोप है कि पावेल के इस एप के जरिए ड्रग्स की स्मगलिंग, फर्जीवाड़ा और फिरौती जैसे संगीन अपराधों की पटकथा लिखी जा रही है। वहीं, पावेल की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X कुछ लोग उनके सपोर्ट तो कुछ ने इसे जांच एजेंसियों का उचित कदम बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें: क्या आतंकवादियों का फेवरिट ऐप है टेलीग्राम? CEO की गिरफ्तारी के बाद उठे बड़े सवाल
ये भी पढ़ें: गोलियां मारी…जिंदा जलाया…70 लाशें बिछाई; पाकिस्तान में क्यों हुआ नरसंहार, चुन-चुन कर मारे लोग?
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
5 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
6 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
7 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
9 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
11 hrs agoLIVE: नक्सल मुक्ति अभियान के नायकों को सम्मान, विशेष ट्रेन से गुजरात रवाना
13 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
14 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
22 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines