शादी में नाचते हुए दनादन फायरिंग कर रहे थे शेख, अचानक पुलिस अफसर दूल्हे की चली गई जान, सामने आया VIDEO

Jordan, Jordan police, Shootings, Wedding, Viral Video

young man dies in Jordan

विज्ञापन

Jordan Groom Shot Dead at his wedding party Firing Video Surfaced: अक्सर लोग शादियों में हर्ष फायरिंग करते हैं। कई बार दुर्भाग्य से घटना घट जाती है। भारत में हर्ष फायरिंग पर रोक है। लेकिन जॉर्डन से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां शादी की पार्टी के दौरान शेख अपने हाथों में गन लेकर नाच रहे थे और दनादन फायरिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बंदूकधारी शेख के हाथों अचानक चली गोली दूल्हे के सीने में जा लगी। दूल्हा घायल होकर जलमीन पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

देखिए पूरा वीडियो…

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी था दूल्हा

जॉर्डन न्यूज के अनुसार, यह घटना पिछले महीने अगस्त में जॉर्डन के मान गवर्नरेट में शादी की पार्टी के दौरान हुई। दूल्हे की उम्र महज 20 साल थी। उसकी शिनाख्त हमजा सत्तम हामेद अल-फनात्सा के रूप में हुई है। जिस समय उसके सीने में गोली लगी, समारोह में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। हमजा पूर्वी अम्मान निदेशालय के लिए काम करने वाला एक पुलिस अधिकारी था।

सुरक्षा अधिकारी आमेर अल-सरतावी ने कहा कि गोली चलाने वाले मेहमान को गिरफ्तार कर लिया गया और हथियार जब्त कर लिया गया।

सदमे में बेहोश हुई दुल्हन

रिपोर्ट के अनुसार, जब यह घटना घटी उस वक्त दुल्हन एक ब्यूटी सैलून में थी। वह सदमे में बेहोश हो गई। उसकी अगले दिन शादी होने वाली थी। शादी से एक दिन पहले पार्टी रखी गई थी।

विज्ञापन

जॉर्डन में हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध

यह पहली बार नहीं है, जब जॉर्डन में हर्ष फायरिंग की घटना हुई। हाल ही में एक शख्स ने अपनी बेटी के पास होने पर जश्न मनाया। जश्न में उसने दनादन फायरिंग की थी। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे एक साल की कैद हुई थी।

अधिकारियों ने हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। नियम के तहत तीन महीने की जेल और 1,100 डॉलर जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ