Joe Rogan Prediction on California Fire: अमेरिका के मशहूर पॉडकास्ट होस्ट जो रोगन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कैलिफोर्निया और लॉस एंजिल्स के जंगलों में भड़की आग का जिक्र किया था और भयावह भविष्यवाणी भी की थी। जो रोगन का साल 2024 में कैलिफोर्निया में भीषण आग लगने की संभावना के बारे में बोलते हुए का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है।
इसमें कैलिफोर्निया में भीषण आग लगने की संभावना के बारे में बात करते हुए जो रोगन कहते हैं कि जब आग भड़केगी तो यह लॉस एंजिल्स को राख करते हुए समुद्र तक फैल जाएगी। पॉडकास्ट होस्ट ने द जो रोगन एक्सपीरियंस के जुलाई 2024 के एपिसोड में कॉमेडियन सैम मोरिल से यह बात कही थी।
होस्ट जो रोगन ने की थी यह भविष्यवाणी
57 वर्षीय होस्ट जो रोगन ने शो में एक फायर फाइटर के साथ अपनी बातचीत को याद किया था, जिसने ठीक उसी प्रकार की आग लगने की भविष्यवाणी की थी, जो वर्तमान में लॉस एंजिल्स में तबाही मचा रही है। जिसने आग के बारे में चेतावनी दी थी दी कि आग लॉस एंजिल्स से होते हुए समुद्र तक फैल जाएगी। पॉडकास्ट होस्ट ने बताया कि उनके लॉस एंजिल्स छोड़ने का एक कारण यह था कि वह हमेशा अगली आग की प्रतीक्षा में रहते थे। उन्हें 3 बार अपने घर से आग लगने की वजह से निकलना पड़ा।आखिरी बार उन्हें जब घर छोड़ना पड़ा, तब उनके सामने के 2 घर उनकी आंखों के सामने जलकर राख हो गए थे।
रोगन ने फायर फाइटर से कहा था कि एक दिन ऐसी हवाएं चलेंगी और आग भड़केगी, जो लॉस एंजिल्स से होते हुए समुद्र तक जलती जाएगी और इसे लेकर कुछ भी नहीं कर पाएंगे। अगर हवा गलत दिशा में चलती है तो यह लॉस एंजिल्स को जलाकर राख कर देगी और हम इस बारे में भी कुछ नहीं कर सकेंगे। यह आग इतनी विकराल होगी कि जो एक बार भड़केगी तो ऐसे फैलेगी कि कोई कुछ नहीं कर पाएगा।
आग से अब तक हो चुका इतना नुकसान
कैलिफोर्निया में भड़की आग के बीच एक्स पर वायरल हुई इस भयावह भविष्यवाणी को 6 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं अग्निकांड में जलकर करीब 16 लोग मारे जा चुके हैं। लॉस एंजिल्स शहर लगभग तबाह हो चुका है। हॉलीवुड हिल्स राख और मलबे का ढेर बन चुकी है। आग की लपटों ने बिली क्रिस्टल, मैंडी मूर और पेरिस हिल्टन सहित कई मशहूर हस्तियों के घर जला दिए। फायर ब्रिगेड अधिकारी अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं कर पाए हैं। वहीं 5 दिन से धधक रही आग को बुझाने में कामयाबी भी नहीं मिल पाई है।
पैलिसेड्स की तरफ भड़की आग उत्तर-पूर्व की ओर फैल रही है, जिसके कारण ब्रेंटवुड और बेल एयर आदि साउथ कैलिफोर्निया के इलाकों से भी लोगों को निकाला गया है। गेटी सेंटर आर्ट म्यूजियम को खतरा पैदा हो गया है। पैलिसेड्स में लगी आग 23,600 एकड़ और ईटन फायर ने 14,000 एकड़ एरिया को जलाकर राख कर दिया है। लॉस एंजिल्स के आसपास बसे 6 जंगलों पैलिसेड्स फायर, ईटन फायर, केनेथ फायर, हर्स्ट फायर, वुडली फायर, लिडिया फायर, सनसेट फायर, टायलर फायर ने लगभग 40,000 एकड़ एरिया को जला दिया है और 12000 से अधिक घरों और इमारतों को ध्वस्त कर दिया है।
संबंधित खबरें
भारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
49 mins agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 hr agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
3 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
13 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
18 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines