हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'इजरायल के लिए युद्ध में झोंका…', ट्रंप प्रशासन में बगावत; काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा

सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में जो केंट ने तर्क दिया कि तेहरान (ईरान) की ओर से अमेरिका को कोई तत्काल या सीधा खतरा नहीं था.

विज्ञापन

ईरान के साथ जारी जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को एक बड़ा झटका लगा है. अमेरिकी नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर जो केंट ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. केंट ने इस्तीफा देते हुए न केवल इस युद्ध का विरोध किया, बल्कि ट्रंप सरकार पर बेहद गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उनका दावा है कि अमेरिका को इस युद्ध की कोई जरूरत नहीं थी, लेकिन यह सब इजराइल के दबाव में शुरू किया गया है.

जो केंट ने अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी अंतरात्मा की आवाज इस युद्ध का समर्थन नहीं कर सकती.

यह भी पढ़ें : ‘सीजफायर नहीं, खून का बदला लेंगे’, ईरान का सुप्रीम लीडर बनने के बाद मोजतबा खामेनेई का पहला कड़ा मैसेज

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में जो केंट ने तर्क दिया कि तेहरान (ईरान) की ओर से अमेरिका को कोई तत्काल या सीधा खतरा नहीं था. यह युद्ध इजरायल और इसकी अमेरिकन लॉबी के दबाव की वजह से शुरू हुआ.

बता दें, 28 फरवरी को अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला कर दिया था. तेहरान पर कई बम दागे गए. इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की भी मौत हो गई थी. ईरान ने पलटवार करते हुए मिडिल ईस्ट देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को तबाह कर दिया. इसके साथ ही ईरान ने तेल अवीव पर भी कई मिसाइलें दागी हैं. युद्ध अभी भी जारी है. दोनों पक्षों में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं है.

विज्ञापन

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने मंगलवार को अमेरिका-इजरायल के साथ सीजफायर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी कहना है कि वे भी ईरान पर हमले नहीं रोकेंगे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola