Joe Biden Staff Cut Mic In Middle Of Press Conference: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बाइडेन किसी मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे होते हैं, तभी उनके बयान को बीच में रोक दिया जाता है और प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच में ही म्यूजिक चलने लगता है। दरअसल, ये वाक्या उस वक्त हुआ, जब बाइडेन भारत में आयोजित G20 में शामिल होने के बाद वियतनाम दौरे पर पहुंचे।
अमेरिकी राष्ट्रपति वियतनाम में रविवार रात को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे पत्रकारों से बात करते हुए मुद्दे से भटक जाते हैं और कुछ और बात करने लगते हैं। इस दौरान उनके स्टाफ की ओर से उन्हें इसका एहसास कराने की कोशिश भी की जाती है, लेकिन जब अमेरिकी राष्ट्रपति माजरा नहीं समझ पाते, तो उनके माइक की पावर सप्लाई को उनके संबोधन के बीच में ही काट दिया जाता है और म्यूजिक शुरू कर दिया जाता है।
म्यूजिक बजने के बीच में अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रेस सचिव कैरिन जियान पियरे की आवाज सुनाई देती है, जो कहती हैं कि प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म की जाती है, आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
पत्रकार ने बाइडेन से क्या पूछा था?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पत्रकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से एक सवाल पूछा, इसके जवाब में बाइडेन कहते हैं कि उन्होंने स्थिरता को लेकर बातचीत की। तीसरी दुनिया को लेकर बात की। सॉरी… दक्षिणी गोलार्ध में बदलाव हो रहा है, जो हमारे लिए किसी भी तरह के विवाद का हिस्सा नहीं था। बाइडेन ने जो बातें कही, वो पत्रकार के पूछे गए सवाल से बिलकुल ही अलग था।
दरअसल, 80 साल के जो बाइडेन के साथ पहले भी ऐसा हो चुका है। वे कई बार बात करते-करते अपने मुद्दे से भटक जाते हैं। इसके अलावा वे प्लेन से उतरते और चढ़ते वक्त कई बार अपना संतुलन भी खो चुके हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
6 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
14 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
15 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
17 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
19 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
20 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
23 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
23 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines