'बाइडेन 2020 में मारे गए, क्लोन से किया रिप्लेस', ट्रंप ने 'TRUTH' पर शेयर की अजीबोगरीब थ्योरी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को लेकर एक हैरानी भरा दावा किया गया है। जिसमें कहा गया है कि उनकी 2020 में मौत हो गई थी। उनकी जगह एक रोबोटिक क्लोन ने ली है। इस दावे को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शेयर किया गया है। जिसे बाद में प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप भी शेयर कर देते हैं।

Joe Biden, Donald Trump

जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप (Pic Credit- ANI)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की 2020 में मौत हो गई थी और उनकी जगह रोबोटिक क्लोन ने ली है। दरअसल यह पोस्ट एक अज्ञात अकाउंट से शेयर की गई थी। जिसमें बाइडेन के लिए निष्प्राण, नासमझ मशीन और मार डाला गया जैसे दावे किए गए थे। इस अज्ञात अकाउंट द्वारा शेयर की गई पोस्ट को ट्रंप ने रिशेयर किया है।

डेमोक्रेट्स को असली और क्लोन में अंतर नहीं पता है

एक अज्ञात अकाउंट से की गई पोस्ट में लिखा गया है, कोई जो बाइडेन नहीं है, उन्हें 2020 में मार दिया गया था। जिसे आप देख रहे हैं, वह रोबोट द्वारा तैयार किया गया नासमझ डबल क्लोन है। पोस्ट में आगे लिया है डेमोक्रेट्स को असली और क्लोन में कोई अंतर नहीं पता है। इसके बाद एक हैशटैग की लिस्ट भी दी गई है। हाल ही में सामने आया है कि पूर्व प्रेसीडेंट जो बाइडेन को स्टेज 4 का मेटास्टेटिक प्रोस्टेट कैंसर है।

ट्रंप ने शेयर किया था पोस्ट

बता दें कि कुछ दिन पहले ट्रंप ने बाइडेन के गिरते स्वास्थ्य को लेकर एक पोस्ट साझा की थी जिसमें उन्होंने बाइडेन के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की थी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा था, मेलानिया और मैं जो बाइडेन के हाल में हुए मेडिकल डायग्नोसिस के बारे में सुनकर दुखी हैं। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

गौरतलब है कि स्टेज 4 कैंसर के बावजूद जो बाइडेन शुक्रवार को एक कार्यक्रम में नजर आए थे। जिसमें उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे अच्छा महसूस कर रहे हैं। उम्मीद है कि मैं इसे हरा पाऊंगा। फिलहाल मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। इस पोस्ट के अलावा ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया ट्रुथ पर कई पोस्ट किए। जिसमें से कई पोस्ट उनके पिछले कार्यकाल में किए गए आर्थिक सुधारों से जुड़े थे। वहीं कुछ अमेरिकी इस्पात को लेकर लिए गए निर्णयों से संबंधित थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ