Joe Biden Out US Presidential Elections 2024 : अमेरिका में इस वक्त राष्ट्रपति चुनाव चल रहा है। इस इलेक्शन में जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच दिलचस्प मुकाबला चल रहा था, लेकिन जो बाइडेन अचानक से राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर हो गए। उन्होंने रविवार को अचानक से अपना नाम वापस ले लिया। इसे लेकर राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। कहा जा रहा है कि कमला हैरिस राष्ट्रपति पद की अगली उम्मीदवार हो सकती हैं।
बाइडेन ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी
यूएस के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि वे राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कार्यकाल के बचे समय में राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है। 2020 में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उनका पहला फैसला कमला हैरिस को अपना उपराष्ट्रपति चुनना था और यह उनका अब तक का सबसे अच्छा निर्णय रहा है।
यह भी पढे़ं : पैसा, पावर और पॉलिटिक्सः अमेरिकी राजनीति में भारतीयों के दबदबे का राज क्या? 10 साल में बदल गई ‘दुनिया’
बाइडेन ने कमला हैरिस के नाम का किया समर्थन
जो बाइडेन ने आगे कहा कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने के लिए उनका सपोर्ट कमला हैरिस को है। डेमोक्रेट को अब एक साथ आने और डोनाल्ड ट्रंप को हराने का वक्त आ गया है। चलिए ऐसा करते हैं। आपको बता दें कि पिछले काफी दिनों से जो बाइडेन के चुनाव नहीं लड़ने की चर्चा चल रही थी। उन्होंने एक पत्र लिखकर और एक्स पर ट्वीट कर राष्ट्रपति चुनाव से खुद का बाहर कर लिया। इसे लेकर वे अगले हफ्ते देश को संबोधित भी करेंगे।
लाइव डिबेट में ट्रंप से पिछड़ गए थे बाइडेन
गौरतलब है कि बाइडेन के राष्ट्रपति चुनाव से बाहर होने की चर्चा तब शुरू हुई थी, जब वे लाइव डिबेट में डोनाल्ड ट्रंप से पीछे हो गए थे। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार जो बाइडेन के बीच पहली लाइव डिबेट हुई थी। उसी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि वे राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर हो जाएंगे।
यह भी पढे़ं : अमेरिकी चुनाव से पहले बाइडन के साथ होगा ‘खेला’! ओबामा के बयान ने दी इन खबरों को हवा
कमला हैरिस हो सकती हैं उम्मीदवार
अमेरिका की वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अगली राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हो सकती हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से जल्द उनके नाम की घोषणा की जाएगी। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि जो बाइडेन द्वारा चुनाव नहीं लड़ने के बाद कमला हैरिस के सामने क्या रिपब्लिकन पार्टी से कोई नया दावेदार आएगा या फिर डोनाल्ड्र ट्रंप ही चुनाव लड़ेंगे।
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
58 mins agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
3 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
8 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
8 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
10 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
12 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
14 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
14 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
16 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines