Joe Biden Losing Memory Controversy (संजीव त्रिवेदी): प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, इजिप्ट के राष्ट्रपति को मैक्सिको का राष्ट्रपति बता दिया। अपने मृत बेटे का जन्मदिन तक भूल गए। दिमागी हालत पर सवाल उठे तो भड़क गए। क्या अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden भुलक्कड़ हो गए हैं? कई दिन से यह सवाल लोगों को खटक रहा है।
वहीं Joe Biden की यादाश्त को लेकर उठ रहे सवालों ने अमेरिका की सियासत में खलबली मचा रखी है। राष्ट्रपति चुनाव भी सिर पर हैं। डोनाल्ट ट्रंप ने पूरा जोर लगा रखा है, ऐसे में जो बाइडेन की पार्टी, मंत्रियों और फैन्स को चिंता सता रही है कि कहीं जो बाइडेन का यह भुलक्कड़पन उनकी कुर्सी न छीन ले। क्योंकि दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति की मानसिक स्थिति पर सवालिया निशान लगना वाकई टेंशन वाली बात है।
विरोधियों को मौका दिया, इस्तीफे की उठी मांग
दरअसल Joe Biden पर आरोप लगे हैं कि साल 2017 में उप-राष्ट्रपति पद पर काम करते समय उन्होंने कुछ अहम दस्तावेजों के दुरुपयोग किया था। इस मामले की पैरवी कर रहे सरकारी वकील ने अपनी स्पेशल रिपोर्ट में कुछ लाइनें इस मामले पर भी लिखी हैं कि मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden की यादाश्त जा रही है। उनकी हालात इतनी बुरी है कि उन्हें अपने मृत बेटे का जन्मदिन भी याद नहीं रहता।
इस दावे की वजह से व्हाइट हाउस उस वकील से नाराज़ है और जवाब के तौर पर इस मामले को सियासी तौर पर किसी को डैमेज करने की कोशिश बताया, लेकिन इस प्रकरण ने नवंबर 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर दावा ठोक रहे Joe Biden के विरोधियों को जबरदस्त मौका दे दिया है, क्योंकि रिपब्लिक पार्टी ने राष्ट्रपति बाइडेन के इस्तीफे की मांग करनी शुरू कर दी है।
राष्ट्रपति के नामों पर कंफ्यूजन ने मुद्दे को हवा दी
Joe Biden की दिमागी हालत को लेकर दावा करने वाले वकील का नाम Robert Hur है, जिनकी नियुक्ति 2017 में राष्ट्रपति रह चुके Donald Trump ने की थी। अब बाइडेन के कार्यकाल में उन्हें पैरवी के लिए कई अहम मामले दिए गए। व्हाइट हाउस की ओर से कहा जा रहा है कि सरकारी वकील का दावा इस साल राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार को जिताने की कोशिश में लगे डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा व्हाइट हाउस पहुंचाने की गरज से हैं।
एक लीगल केस के डाक्यूमेंट्स तैयार करते समय ऐसी सियासी बातें लिखने का कोई मतलब नहीं है। यादाश्त को लेकर सरकार वकील के दावे को खारिज करते हुए Joe Biden ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई तो मीडिया को संबोधित करते-करते वे Egypt और Mexico के राष्ट्रपति के नामों में कंफ्यूज हो गए, जिसने यादाश्त जाने वाले मुद्दे को और हवा दे दी। मीडिया ने सवाल पूछा तो भड़क गए।
यादाश्त पर Joe Biden ने दी सफाई
मीडिया, जनता, पार्टी और कैबिनेट में जब Joe Biden की दिमागी हालत को लेकर खुसर फुसर होने लगी तो वे भड़क गए और उन्होंने अपनी तरफ से सफाई देते हुए कहा कि बेशक उम्र 80 पार हो गई, लेकिन अभी भी मैं जवान हूं। मैं उस दावे से काफी नाराज हूं, जिसमें कहा गया कि मेरी यादाश्त जा रही है। मुझे अपने बेटे ब्यू बाइडेन की मौत की तारीख याद है। 2009 से 2017 तक उप-राष्ट्रपति रहा। मेरी याददाश्त बिल्कुल ठीक है।
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 hr agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
2 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
4 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
17 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
19 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
20 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
23 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines