Joe Biden Call Vladimir Putin Crazy SOB Kremlin Slams: दुनिया के दो ताकतवर देशों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। हम बात कर रहे हैं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की। जो बाइडेन पुतिन पर लगातार जुबानी हमले कर रहे हैं। बाइडेन ने रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत के लिए व्लादिमीर पुतिन को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें सनकी और ‘पागल एसओबी’ कहा। इस पर रूस की सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
पुतिन के बारे में बाइडेन का बयान अपमानजनक
क्रेमलिन ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर पलटवार करते हुए कहा कि रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बारे में उनका बयान अपमानजनक था। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा- ”किसी अमेरिकी नेता के मुंह से निकले ऐसे अभद्र बयान ठेस पहुंचाने वाले हैं। ये बयान राष्ट्रपति पुतिन को तो क्या, दुनिया के किसी भी दूसरे नेता के लिए अपमानजनक हैं। यह बहुत शर्म की बात है, जो ऐसी शब्दावली का उपयोग करते हैं।”
पुतिन ने नहीं दिया एक भी अपमानजनक बयान
क्रेमलिन के प्रवक्ता ने ये भी कहा कि बाइडेन की टीम पुतिन की ओर से बिडेन के बारे में दिए गए एक भी अपमानजनक बयान को ढूंढ़कर दिखाए। उन्होंने कहा- ”यदि राष्ट्रपति पद पर बैठे व्यक्ति ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए।” बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में बाइडेन ने पुतिन को “पागल एसओबी” कहा था। उन्होंने परमाणु युद्ध की संभावना की भी चेतावनी दी थी। उन्होंने ये भी कहा कि मानवता के अस्तित्व के लिए जलवायु खतरा है।
पुतिन के खिलाफ मुखर हैं बाइडेन
आपको बता दें कि रूस ने जब यूक्रेन पर हमले तेज किए उसके बाद से ही पुतिन के खिलाफ बाइडेन की ओर से भी जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं। बाइडेन ने इससे पहले पुतिन को युद्ध अपराधी, कसाई, ठग और हत्यारा कह चुके हैं। बाइडेन ने नवलनी की मौत के लिए पुतिन और उनके लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। नवलनी की सराहना करते हुए बाइडेन ने ये भी कहा कि वह रूस को दंडित करने के लिए विचार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अमेरिका रूस पर बड़े प्रतिबंधों की घोषणा करने की तैयारी में है।
ये भी पढ़ें: एलेक्सी नवलनी से पहले वो 5 शख्स जो पुतिन के खिलाफ थे, आज एक भी जिंदा नहीं, जानें कैसे हुईं मौत?
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
7 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
8 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
10 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
11 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
12 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
15 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
18 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
18 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
18 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines