अमेरिकी अरबपति और यौन शोषण के मामलों में बदनाम जेफरी एपस्टीन लगातार सुर्खियों में है. इस बार एपस्टीन फाइल्स में पेरिस में मौजूद एक अपार्टमेंट से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. इन दस्तावेजों में जिस जगह का सबसे ज्यादा जिक्र है, उसे ‘रेड रूम’ कहा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, एपस्टीन ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक महंगा अपार्टमेंट खरीद रखा था. इसी अपार्टमेंट के अंदर एक खास कमरा बनाया गया था, जिसे रेड रूम नाम दिया गया. बताया गया है कि इस कमरे का इस्तेमाल सीक्रेट पार्टियों और प्राइवेट कामों के लिए किया जाता था. अमेरिकी न्याय विभाग (U.S. Department of Justice) ने एपस्टीन फाइल्स में इस रेड रूम से जुड़े दर्जनों वीडियो जारी किए हैं. इन वीडियो में एपस्टीन खुद, उनके मेहमान और कई महिलाएं दिखाई देती हैं, जिनके चेहरे धुंधले रखे गए हैं ताकि उनकी पहचान सुरक्षित रहे.
ये भी पढ़ें: जेफ्री एपस्टीन फाइल्स से सामने आई एलॉन मस्क और जकरबर्ग की तस्वीर, ‘वाइल्ड’ डिनर पार्टी में थे शामिल
रेड रूम में क्या-क्या होता था?
फाइल्स में दावा किया गया है कि रेड रूम में महिलाओं से प्राइवेट डांस करवाया जाता था. ये कार्यक्रम बेहद गोपनीय होते थे और यहां आने वाले मेहमानों को पहले से खास निमंत्रण दिया जाता था. कई बार महिलाएं बहुत कम कपड़ों में या नग्न अवस्था में डांस करती थीं. इन फाइल्स में ये भी कहा गया है कि एपस्टीन की पार्टियों में केवल आम लोग ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई प्रभावशाली और ताकतवर लोग भी शामिल होते थे. दावा किया जा रहा है कि पिटर मैंडेलसन जैसे यूरोपीय राजनेता की कुछ तस्वीरें इसी कमरे में ली गईं, जिसमें वो अंडरवियर में दिखाई दिए थे. एपस्टीन का ये अपार्टमेंट ‘हाउस ऑफ सिन’ यानी पापों का घर कहा जाता था. हालांकि, सभी नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन कुछ तस्वीरों और दस्तावेजों ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
बल्गेरियाई व्यापारी ने खरीदा एप्सटीन का फ्लैट
ये आलीशान अपार्टमेंट, जो कभी एपस्टीन के पाप और काले कारनामों का अड्डा था, अब बेच दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये प्रॉपर्टी 8.2 मिलियन पाउंड में बल्गेरियाई व्यापारी जॉर्जी टुचेव ने खरीदी है. इस संपत्ति में रेड रूम के अलावा एक मसाज रूम भी है, जो यौनता और मनोरंजन के लिए इस्तेमाल होता रहा. हालांकि नए मालिक का कहना है कि इस जगह से जुड़े पुराने इतिहास से उसका कोई लेना-देना नहीं है. जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि रेड रूम सिर्फ मनोरंजन की जगह नहीं थी, बल्कि वहां कई संदिग्ध गतिविधियां भी होती थीं. इसी वजह से अब ये मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है. मानवाधिकार संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Jeffrey Epstein Files: ‘गुनाहों के आइलैंड’ से जुड़ा इस अमेरिकन एक्टर का नाम, फाइल्स ने खोला हॉलीवुड का घिनौना राज
संबंधित खबरें
कौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
12 mins agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
3 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
4 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
14 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
23 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines