Jeff Bezos Wedding with Lauren Sanchez Latest Update: अमेजन के मालिक जेफ बेजोस दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार जेफ बेजोस अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज से शादी रचाएंगे। उनकी शादी के फंक्शन्स क्रिसमस से शुरू हो जाएंगे और 28 दिसंबर को दोनों का ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन देखने को मिलेगा।
कब होगी शादी
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज अमेरिका के कोलोराडो में शादी करेंगे। यहां के एस्पन शहर में दोनों की शादी का ग्रैंड सेलिब्रेशन होने वाला है। आगामी शनिवार यानी 28 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि शादी की तारीखों की अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- Cancer की नई वैक्सीन कितनी असरदार? क्या होगी कीमत और कैसे करेगी काम?
पेरिस से आएगा केक
जेफ बेजोस की टीम ने इस शादी के लिए पार्टी प्लानर्स के साथ नॉन डिस्कलोजर एग्रीमेंट साइन किया है। खबरों की मानें तो इस शादी में चार चांद लगाने के लिए दुनिया के अलग-अलग कोनों से कई खास चीजें मंगवाई गई हैं। दोनों कपल का सबसे फेवरेट केक फ्रांस की राजधानी पेरिस से आएगा। वहीं कपल का हेयर स्टाइलिस्ट न्यूयॉर्क से बुलाया गया है। शादी के दौरान कपल अपने फेवरेट गानों पर डांस करते भी नजर आएंगे।
शादी में खर्च होंगे 600 मिलियन डॉलर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेफ बेजोस ने अपनी शादी के लिए एस्पन का आलीशान होटल बुक किया है। इस होटल में 180 मेहमानों के रुकने की जगह है। इस शादी में 600 मिलियन डॉलर यानी 5 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च करने का अनुमान है। इस ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन में बिल गेट्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो, जॉर्डन की क्वीन रानिया समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
कौन हैं लॉरेन सांचेज?
बता दें कि जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज एक मशहूर पत्रकार, जानी-मानी होस्ट और हेलीकॉप्टर पायलट हैं। दोनों एक दूसरे को पिछले 8 साल से डेट कर रहे हैं। 2018 में जेफ बेजोस ने अपनी पहली पत्नी मैकेंजी स्कॉट को तलाक दिया था। इसके बाद ही बेजोस ने लॉरेंस के साथ अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया। 2023 में इटली में दोनों की सगाई हुई। वहीं अब जेफ बेजोस और लॉरेंस की शादी साल की सबसे खास शादियों में एक बनने वाली है।
यह भी पढ़ें- PM Modi के कुवैत दौरे के क्या मायने? प्रधानमंत्री के लिए क्यों खास है ये विदेशी दौरा
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
2 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
3 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
5 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
7 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
17 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
23 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
1 day agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines