JD Vance On Iran War: अमेरिका और इजरायल के ईरान के खिलाफ जारी सैन्य संघर्ष के बीच यूएस वाइस प्रेसिडंट जेडी वेंस ने जंग खत्म होने की कोई फाइनल टाइमलाइन बताने से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि संघर्ष की आगे की दिशा काफी हद तक ईरान के कदमों पर निर्भर करेगी. दूसरी तरफ लंबे जियोपॉलिटिकल टेंशन ने ग्लोबल एनर्जी सप्लाई और तेल बाजार को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं.
इसे जंग कहना ठीक नहीं: वेंस
व्हाइट हाउस में गुरुवार, 3 अगस्त 2026 को पत्रकारों से बातचीत के दौरान वेंस ने मौजूदा हालात को सीधे तौर पर ‘युद्ध’ कहने से परहेज किया. उन्होंने कहा कि फिलहाल बड़े लेवल पर लगातार गोलीबारी नहीं हो रही है. हालांकि बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले कुछ दिनों में कुछ इलाकों में फिर से हिंसक टकराव हुआ है.
वेंस के मुताबिक अमेरिकी सैन्य अभियान का सबसे अहम स्टेज करीब 6 हफ्ते तक चला. इस दौरान ईरान की रक्षा उत्पादन क्षमता को काफी नुकसान पहुंचाने का दावा उन्होंने किया. हालांकि संघर्ष पूरी तरह खत्म कब होगा, इस सवाल पर उन्होंने कोई तारीख या टाइमलाइन देने से साफ इनकार किया.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बढ़ी चिंता
ईरान के साथ तनाव में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सबसे बड़े मुद्दों में से एक बना हुआ है. वेंस ने ईरान पर आरोप लगाया कि उसने इस अहम समुद्री मार्ग से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही प्रभावित की है. उन्होंने कहा कि जब तक ईरानी पक्ष की गतिविधियां जारी रहेंगी, तब तक स्थिति सामान्य होने में समय लग सकता है.
जंग शुरू होने से पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुजसे अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों की आवाजाही नॉर्मल थी. इस रास्ते से दुनिया की कुल तेल और गैस खपत का करीब 20 फीसदी हिस्सा गुजरता था. अमेरिका और इजरायल के शुरुआती हमलों के बाद ईरान द्वारा इस जलमार्ग को व्यावसायिक जहाजों के लिए बंद किए जाने का दावा किया गया है.
तेल की कीमतों पर असर कम करने का दावा
वेंस ने कहा कि अमेरिकी सैन्य गतिविधियों का एक मकसद एनर्जी सप्लाई को बनाए रखना भी है. उन्होंने ग्लोबल ऑयल मार्केट पर दबाव कम करने के लिए वेनेजुएला से जुड़े करीब 65 अरब बैरल तेल भंडार संबंधी नए समझौते का भी उल्लेख किया. उनके मुताबिक, इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. उन्होंने अमेरिकी सहयोगी देशों पर भी पर्याप्त योगदान नहीं देने को लेकर सवाल उठाए और कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लीडरशिप अमेरिकी सेना की कार्रवाई से बड़े ऊर्जा संकट को टालने में मदद मिली है.
शादी समारोह पर हमले की जांच जारी
ईरान के तटीय शहर सिरिक में एक शादी समारोह को कथित अमेरिकी हमले में निशाना बनाए जाने के सवाल पर वेंस ने कहा कि घटना की जांच अमेरिकी सेना कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में बच्चों समेत कम से कम 5 लोगों की मौत हुई और करीब 70 लोग घायल हुए.
वेंस ने ईरानी सरकार की तरफ से सामने रखी गई जानकारी पर शक जताया. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असल स्थिति साफ होगी. उनका ये भी कहना था कि अगर अमेरिकी सेना से कोई गलती सामने आती है, तो उससे सबक लेकर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की कोशिश की जाएगी. अमेरिकी सेना हालांकि नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाने के आरोप से इनकार करती रही है.
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 hr agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
2 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
3 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
4 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
6 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
6 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
6 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
14 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines