Japan PM Fumio Kishida India Visit: जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा 2 दिन के भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जापान के पीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। इससे पहले एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच इंडो पैसिफिक क्षेत्र में चीन की बढ़ती दादागिरी को लेकर बातचीत होगी।
और पढ़िए – जापानी पीएम के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस में बोले पीएम मोदी- हमारी साझेदारी अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान पर आधारित
इन मुद्दों पर होगी बातचीत
इस दौरान मई में हिरोशिमा में होनी वाली G7 समिट और सितंबर में दिल्ली में होने वाली G20 समिट, रूस-यूक्रेन जंग पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा डिफेंस, ट्रेड-इंवेस्टमेंट, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हेल्थ के मुद्दे पर भी बातचीत होगी।
जापान के प्रधानमंत्री भारत में करीब 27 घंटे बिताएंगे। प्रधानमंत्री मोदी से बैठक के साथ ही वह एक थिंक टैंक के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे, जहां वह अपने संबोधन में मुक्त हिंद प्रशांत क्षेत्र के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा करेंगे।
वैश्विक समस्याओं से निपटने पर चर्चा होगी
इस साल जापान G7 और भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है। जापानी प्रधानमंत्री की यात्रा से दोनों देशों को G20 और G7 के बीच सहयोग लाने का मौका मिलेगा। दोनों लीडर्स इस बारे में चर्चा कर सकते हैं कि कैसे फूड एंड हेल्थ सिक्योरिटी, एनर्जी ट्रांजिशन और इकोनॉमिक सिक्योरिटी पर G20 और G7 देश एक साथ काम कर सकते हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 hr agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
4 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
7 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
7 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
9 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
10 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
10 hrs agoLIVE: रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक और साल बढ़ा
13 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
13 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines