Japan Black Hawk helicopter: जापानी सेना का ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर गुरुवार को लापता हो गया। इस पर 10 लोग सवार थे। हेलिकॉप्टी की खोज में ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पीएम फुमियो किशिदा भी पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं। रक्षा मंत्रालय जांच कर रहा है। पीएम ने दावा किया है कि सभी क्रू मेंबर्स को बचा लिया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ब्लैक हॉक चॉपर (UH-60JA) एक ट्रेनिंग ड्रिल पर था। गुरुवार शाम मियाको आइलैंड पर अचानक रडार से लापता हो गया। यह इलाका ताइवान के करीब है। चीन के फाइटर जेट्स इस इलाके में अक्सर उड़ान भरते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: चीन पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, शी जिनपिंग से मुलाकात की
नेवी और कोस्ट गाड्स खोजबीन में जुटे
लापता हेलिकॉप्टर की तलाश में चार विमानों को लगाया गया है। लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। कोस्ट गार्ड्स को तेल और मलबे के निशान मिले हैं, जो लापता हेलिकॉप्टर के हो सकते हैं, लेकिन अधिकारियों ने पुष्टि करने से इंकार कर दिया।
और पढ़िए – अमेरिकी राज्य अर्कासस के पूर्व गवर्नर आसा हचिंसन लड़ेंगे राष्ट्रपति का चुनाव, ट्रंप पर दिया बड़ा बयान
उड़ान के एक घंटे बाद रडार से हुआ लापता
जापानी सेना ने कहा कि हेलीकॉप्टर जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू पर कुमामोटो प्रान्त में एक बेस का है। वह निगरानी मिशन पर मियाको द्वीप का दौरा कर रहा था। हेलीकॉप्टर मियाको द्वीप पर बेस से उड़ान भरने के एक घंटे बाद रडार से गायब हुआ है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
17 mins agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
2 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
3 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
3 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
5 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
7 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
7 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
9 hrs agoLIVE: मुझे बताओ, मैं देश में कहां बैठ सकता हूं- राहुल गांधी
9 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines