हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डॉग बनने के लिए खर्चे थे 12 लाख, अब किराये पर दे रहा कॉस्ट्यूम, बुकिंग के लिए शर्त

Japanese man become a dog rents out costume : जापान के रहने वाले टोको नाम का एक शख्स कुत्ता बनने के लिए लाखों रुपये खर्च किए थे, अब वह शख्स अपनी ड्रेस को किराए पर दे रहा है।

विज्ञापन

Japanese man become a dog rents out costume : जापान का एक शख्स अपने अजीब शौक के कारण पूरी दुनिया में चर्चित हुआ था। इस शख्स ने अपने इस अजीब शौक के लिए लाखों रुपये खर्च किए थे और फिर कुत्ता बना था। टोको नाम से मशहूर जापानी शख्स ने कुत्ते जैसा दिखने के लिए एक ड्रेस बनवाया था, जिसके लिए उसने लाखों रुपये खर्च किए थे। टोको ने अपने लिए अल्ट्रा-रियलिस्टिक कुत्ते की ड्रेस बनवाई थी लेकिन अब वह इसे किराए पर देना शुरू कर दिया है। इससे लोगों को कुत्ता बनने का आसान तरीका मिल गया है।

टोको का कहना है कि उसे लगा कि ऐसे कई लोग होंगे, जो उसकी तरह के शौक या रूचि रखते होंगे। इसके लिए उसने 26 जनवरी को कॉस्ट्यूम रेंटल सेवा शुरू की। इसके लिए उसने एक वेबसाइट बनवाई है, जहां से लोग कुत्ता बनने के लिए ड्रेस की बुकिंग करवा सकते हैं। वेबसाइट पर आपसे पूछा जाएगा, “क्या आप कभी जानवर बनना चाहते हैं?”

30 दिन पहले करनी होगी बुकिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो अगर कोई कुत्ता बनना चाहता है तो उसके लिए कम से कम 30 दिन पहले बुकिंग करनी होगी। इसके बाद 180 मिनट के लिए 49,000 येन (₹26,500) और 120 मिनट के लिए 36,000 येन (₹19,500) किराया लगाया गया है। हैरानी की बात ये है कि जनवरी में इसकी शुरुआत हुई थी और फरवरी की बुकिंग आउट ऑफ स्टॉक हो गई थी।

विज्ञापन


टोको ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि मैंने कुत्ते के जैसे दिखने वाले कपड़े को पहकर एक जानवर बनने का अपना बचपन का सपना पूरा किया। जब मैं छोटा था तो मैं बस यही सोचता था, “काश कोई ऐसी सेवा होती जहां मैं एक जानवर बन पाता। क्या अब मैं अपने जैसे किसी व्यक्ति के लिए कुछ नहीं कर सकता? मैंने अब “टोकोटोको चिड़ियाघर” खोलने का प्लान किया है। मेरी योजना ओनेसी (कुत्ते की ड्रेस) पहनने और ऐसी सेवाएं प्रदान करने की है जो इंसान को जानवरों की तरह बना दे।”

यह भी पढ़ें : हर दिन फ्लाइट से ऑफिस आती-जाती है ये ‘मां’, हजारों रुपये करती खर्च

विज्ञापन

पशु प्रेमियों को कुत्ते की ड्रेस पहनने के इच्छुक लोगों को कुछ नियमों का भी पालन करना होगा जैसे वो कम से कम 4 फीट 11 इंच लंबा हो लेकिन 5 फीट 11 इंच से अधिक नहीं। चिड़ियाघर की वेबसाइट के अनुसार, कुत्ता पालने के इच्छुक लोग ग्रुप में भी इसका अनुभव कर सकते हैं क्योंकि एक बुकिंग में अधिकतम तीन लोग भाग ले सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola