रूस में बुधवार को कामचटका प्रायद्वीप में एक बहुत शक्तिशाली भूकंप आया है। इसकी वजह से जापान में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। माना जा रहा है कि करीब 26 साल पहले 1999 में जापानी कलाकार रियो तात्सुकी जिन्हें जापानी बाबा वेंगा भी कहा जाता है। उन्होंने अपनी किताब फ्यूचर आई सॉ में इसकी भविष्यवाणी की थी। सोशल मीडिया पर यूजर अब जापानी वंगा की भविष्यवाणी को सच होने का दावा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वंगा ने 1999 में ही रूस में सुनामी आने की बात कही थी जो आज सच साबित हो रही है।
जापान में लोग सुरक्षित स्थान पर हो रहे
बता दें कि बुधवार तड़के रूस में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। इसकी वजह से जापान से लेकर अमेरिका तक हाहाकार मचा हुआ है। भूकंप के बाद रूस और जापान के समुद्र में सुनामी का अलर्ट जारी किय गया है। समुद्र में सुनामी की ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। जापान में मौसम को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। जापानी सरकार ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है। लोग खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। माना जा रहा है कि जापान में सुनामी की पहली ऊंची लहरें रुक-रुक कर उठ रही है। जल्द ही यह लहरें खतरनाक रूप धारण कर लेगी।
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने भारत पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ, ट्रंप बोले- 1 अगस्त से देना होगा जुर्माना
जापानी बाबा वेंगा ने की थी कोविड-19 की भविष्यवाणी
जापानी बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणी पहले भी सच साबित हो चुकी हैं। जापानी बाबा ने कहा कोविड-19 को लेकर भविष्यवाणी की थी, जो 2020 में सच साबित हुई है। कोविड ने पूरी दुनिया में कहर बरसाया था। एशिया और यूरोप के देशों में कोविड की वजह सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी। इस खतरनाक वायरस ने करीब 2 साल तक लोगों के जीवन को रोक सा दिया था।
प्रिंसेस डायना के मौत की भी की थी भविष्यवाणी
उन्होंने 1995 में कोबे भूकंप, फ्रेडी मर्करी का निधन, प्रिंसेस डायना की सड़क हादसे में मौत होने की भविष्यवाणी की थी। बाद में यह सभी भविष्यवाणियां सच साबित हुईं। जापानी बाबा वेंगा का दावा है कि वर्ष 2030 में कोविड से भी घातक वायरस का पूरी दुनिया पर अटैक होगा। यह वायरस पहले से भी ज्यादा नुकसान पहुंचाएगा।
ये भी पढ़ें: सुनामी का क्या होता है मतलब, कहां से आया ये नाम? क्यों बार-बार कांप रही धरती
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
44 mins agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
2 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
3 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
6 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
7 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
7 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
17 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines