---विज्ञापन---

‘बदतमीज’ हुआ पैसेंजर; नशे में क्रू मेंबर को दांतों से काटा, रास्ते से वापस लौटा जहाज

Japan Flight Member Bites Crew Mamber: जापान में एक और प्लेन दुर्घटना हुई है। पैसेंजर ने केबिन क्रू की महिला सदस्य के बदतमीजी की, जिस कारण प्लेन को लौटना पड़ा।

---विज्ञापन---

Drunk Passenger Bites Crew Member: फ्लाइट्स में यात्रियों द्वारा बदतमीजी और दुर्व्यवहार करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इंडिगो की फ्लाइट में पायलट को मुक्का मारने का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि एक और फ्लाइट का पैसेंजर बदतमीज हो गया।

अमेरिका के पैसेंजर ने फ्लाइट में शराब पी और फिर हंगामा करने लगा। इस दौरान उसे महिला क्र मेंबर को दांतों से काट लिया, जिस वजह से क्रू मेंबर घायल हुआ। काफी हंगामा होने के चलते अमेरिका के सिएटल जा रही फ्लाइट को वापस जापान लौटना पड़ा।

---विज्ञापन---

 

पैसेंजर को पुलिस के हवाले कर दिया गया

एयरलाइन के प्रवक्ता ने AFP को जानकारी दी कि 55 वर्षीय पैसेंजर ने कैबिनेट अटेंडेंट के साथ बदतमीजी की। पैसेंजर को शांत करने के लिए उसे नींद की गोली दी गई, लेकिन जब होश आया तो उसे कुछ याद ही नहीं था। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

घटना उस समय हुई, जब प्लेन प्रशांत महासागर के ऊपर था। प्लेन में 159 पैसेंजर थे, लेकिन एक पैसेंजर के कारण अमेरिका जाने वाली ऑल निप्पन एयरवेज (All Nippon Airways) की फ्लाइट को टोक्यो के हानेडा हाइर्व अड्डे पर लौटना पड़ा।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पिछले कुछ हफ्तों में जापान में 5वीं घटना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों में जापान में जहाजों से जुड़ी यह 5वीं घटना है। इससे पहले ऑल निप्पन एयरवेज के बोइंग 737-800 के कॉकपिट की विंडो में दरार आ गई थी, जिस कारण जहाज को उत्तरी जापान में हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा था। 2 दिन पहले एयरपोर्ट पर 2 जहाज आपस में टकरा गए थे।

---विज्ञापन---

गत 2 जनवरी को हनेडा में जापानी एयरलाइंस का जहाज एक छोटे जहाज से टकरा गया, जिससे जहाज में आग भी लग गई थी। जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो में हवाई अड्डे पर जहाज का पंख टूटने से उसका बैलेंस बिगड़ गया था। इससे पहले एक घटना संयुक्त राज्य अमेरिका में शिकागो हवाई अड्डे पर डेल्टा एयर लाइन्स के विमान के साथ हुई थी।

 

---विज्ञापन---

First published on: Jan 18, 2024 09:45 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola