Japanese man Transform into wolf: वरुण धवन की फिल्म भेड़िया तो आपको याद जरूर होगी, जिसमें वह रात होते ही अपना रूप बदलकर एक शिकारी भेड़िया बन जाता है। लेकिन क्या सच में कोई इंसान भेड़िया बन सकता है? जी हां…यह सच है। जापान का एक इंजीनियर भेड़िया बन गया है। उसने इसके लिए 20 लाख रुपए खर्च कर डाले। अब इंजीनियर का कहना है कि उसके लिए यह शानदार अनुभव है। जब वह रूप बदलता है और खुद को शीशे में देखता है तो भूल जाता है कि वह इंसान है। रिश्ते-नाते से मुक्त हो जाता है।
बचपन से जानवर बनने का था सपना
32 साल के टोरू उएदा एक इंजीनियर हैं। वे कहते हैं उन्हें बचपन से जानवर बनने का सपना देखते थे। यूके स्थित द टाइम्स के अनुसार, टोरू ने भेड़िया सूट (wolf costume) बनवाया है। जिस पर उन्होंने तीन मिलियन येन (20 लाख रुपए) खर्च किए। यह सूट इस साल की शुरुआत में उन्हें दिया गया था और इसे पहनकर उनकी खूब तस्वीरें खिंचाई थी। उनकी कहानी अब फिर से वायरल हो रही है।
Toru Ueda Wolf
फिल्मों के लिए प्रॉडक्ट बनाती है कंपनी
यह सूट जेपेट वर्कशॉप द्वारा बनाया गया है, जो फिल्म और टीवी उद्योगों के लिए पोशाक और आकृतियां बनाती है। भेड़िये का सूट बनाने में कंपनी के चार कर्मचारियों को सात हफ्ते लगे। सूट काफी महंगा है, इसलिए उएदा इसे पार्टियों में पहनकर नहीं जाते हैं।
मैं बुरा राक्षस नहीं, बोले- उएदा
टोरू उएदा ने कहा कि जब उन्हें काफी थकान होती है और जब कई परेशानियों से घिरे होते हैं तो तनाव को दूर करने के लिए भेड़िया सूट पहनते हैं। उएदा ने कहा कि जब मैं सूट पहनता हूं तो मुझे लगता है कि मैं अब इंसान नहीं हूं। तब मैं मानवीय रिश्तों से काम से मुक्त होता हूं। यह एक शक्तिशाली अनुभव है। जब मैं शीशा देखता हूं, तो मुझे एक भेड़िया दिखाई देता है। मैं एक वेयरवोल्फ नहीं हूं। वह एक प्रकार का राक्षस है, और मैं एक राक्षस नहीं हूं।
यह भी पढ़ें: Clashes In Nuh: हरियाणा में भगवा यात्रा पर पथराव, भीड़ ने 5 गाड़ियों को फूंका, पुलिस पर पथराव
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
55 mins agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 hr agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
4 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
6 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
6 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
7 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
8 hrs agoLIVE: भारत यात्रा पर जल्द आ सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बर्नहम
10 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
10 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines