हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक द‍िन में 155 भूकंप के झटके, अब तक 30 की मौत, देखें जापान में तबाही के VIDEOS

Japan Earthquake Latest Update: जापान में सोमवार को आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई। भूकंप के कारण अभी तक कितना जान माल का नुकसान हुआ है इसका अंदाजा अभी तक लगाया नहीं जा सका है।

विज्ञापन
Japan Earthquake Latest Update

Japan Earthquake Latest Update: जापान में नए साल के पहले दिन यानी सोमवार को 7.6 की तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद यहां सुनामी आ गई। हालांकि शाम होते-होते सरकार ने सुनामी की चेतावनी वापस ले ली। समुद्र के इलाके में रहने वाले लोगों घर नहीं लौटने की सलाह दी गई है।

https://twitter.com/elonmuskusaaaaa/status/1741981933155111052

भूंकप के बाद जापान के वाजिमा शहर में सुनामी आ गई जिससे करीब 3 फीट ऊंची लहरें उठीं। हालांकि सरकार ने कहा है कि वह जल्द ही एडवाइजरी जारी करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 30 लोग मारे गए हैं। सरकार की ओर से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

भूकंप के कारण वाजिमा में एक इमारत ढह गई। जिसके मलबे में 6 लोग दबे हैं। इसके साथ ही यहां के 35 हजार घरों में बिजली नहीं है। जापान के आपदा विभाग की मानें तो यह भूकंप इशिकावा प्रांत के अनामिजु शहर में आया। इसका केंद्र धरती से 10 किमी. नीचे था। भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर ये झटके महसुस किए गए। जानकारी के अनुसार अब तक कुल 155 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स आए हैं।

https://twitter.com/JamilJhedu/status/1742008208712188401

विज्ञापन

और आ सकते हैं भूकंप के झटके

भूकंप से ज्यादा नुकसान सड़कों को हुआ हैं क्योंकि सड़कें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। रिपोर्ट के अनुसार सड़कें टूटी होने की वजह से डाॅक्टर घायलों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जापान की एयरफोर्स प्रभावित इलाकों में डाॅक्टरों को पहुंचा रही हैं। उधर जापान के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे भूकंप के खतरे और बढ़ेंगे ऐसे में लोगों को और ज्यादा सचेत और सतर्क रहने की जरूरत है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola