हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Typhoon Nanmadol: 270 किमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है तूफान नानमाडोल, जापान में भारी तबाही की चेतावनी

विज्ञापन

नई दिल्ली: जापान के मौसम विभाग ने बेहद खतरनाक तूफान नानमाडोल (Typhoon Nanmadol) की चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि तूफान नानमाडोल 270 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। तूफान रविवार को ये जापान के समुद्री तट से टकराया। इसकी वजह से क्यूशू के दक्षिणी कागोशिमा प्रांत में तेज बारिश हो रही है।

अभी पढ़ें – आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार, ये है कार्यक्रम

तूफान देश के मुख्य दक्षिणी द्वीप क्युशु के उत्तर में बढ़ रहा है, जहां वह आज शाम तक दस्तक दे सकता है। इस तूफान के मंगलवार को तोक्यो पहुंचने की आशंका है।

तूफान के खतरे को देखते हुए दक्षिणी क्यूशू क्षेत्र के कागोशिमा, कुमामोटो और मियाजाकी में रह रहे लोगों सतर्क रहने के लिए कहा गया है। जापान के मौसम विभाग ने कोगोशिमा और आसपास के लोगों के लिए चेतावनी जारी कर अलर्ट रहने की सलाह दी है।

अभी पढ़ें – एक थी रानी! इन 9 तस्वीरों में देखें क्वीन एलिज़ाबेथ की अंतिम विदाई

तूफान की गंभीरता को देखते हुए 40 लाख लोगों से ज्यादा लोगों को इवेक्यूएट करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही करीब 25 हजार घरों में बिजली की सप्लाई रोक दी गई है। कई ट्रेनें, फ्लाइट्स भी रद्द कर दी गई है।

 

 

 

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें