Japan Coronavirus Death: कोविड-19 ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। चीन और जापान के अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अब जापान ने आज (6 जनवरी) को 456 कोविड से संबंधित मौतों की सूचना दी, जो एक दिन में दर्ज होने वाली मौतों में सबसे अधिक है। बता दें कि देश में केवल एक महीने के अंतराल में हजारों लोगों की जान लेने वाले कोरोना वायरस पर लगाम लगाना मुश्किल हो रखा है।
नए साल को देखते हुए पहले ही चिंताएं थीं कि कोविड संक्रमण और मृत्यु संख्या बढ़ेगी। देश ने 245,542 कोरोना वायरस मामलों की सूचना दी है, जो गुरुवार को दर्ज किए गए मामलों के कारण 18,638 केस बढ़ाते हैं। वहीं, टोक्यो ने 20,720 नए मामले दर्ज किए, पिछल दिन के मुकाबले 15 मामले कम आए। 6 जनवरी को जापान सरकार की तरफ से जारी रिपोर्ट में यह बताया गया।
और पढ़िए – स्कूल में बच्चे की पिटाई देख वसीम अकरम का दहला दिल, वीडियो वायरल
गंभीर लक्षण वाले मरीज भी बढ़े
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि टोक्यो में गंभीर लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती संक्रमित लोगों की संख्या 53 हुई, यह गुरुवार से चार अधिक है। वहीं, गंभीर मरीजों की पूरे देश में संख्या 659 है, गुरुवार के मुकाबले 9 ज्यादा।
दिसंबर 2022 में जापान ने कोविड के कारण रिकॉर्ड 7,688 मौतें दर्ज कीं, जो पिछली कोरोना वायरस लहर के दौरान अगस्त में दर्ज 7,329 मौतों के आंकड़े को भी पीछे छोड़ गया। Mainichi Japan के अनुसार, आठवीं लहर की शुरुआत के साथ नवंबर से मरने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी, कहा- ईरान की शह पर हो रहे हमले
9 mins ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
10 mins agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
45 mins agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
52 mins agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
1 hr agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
9 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
9 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
11 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
19 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines