जापान में मुस्लिम कब्रिस्तानों पर लगा बैन, अस्थियों को मूल देश भेजने का आदेश जारी

जापान में मुस्लिम कब्रिस्तानों पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कई लंबे समय से कब्रिस्तान को मांग को ठुकरा दिया है। अब जापान में कोई शव दफनाया नहीं जाएगा। ओसाका शहर की एक मात्र कब्रिस्तान को भी बंद कर दिया जाएगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Japan bans Muslim cemeteries (1)

जापान में मुस्लिम समुदाय की कब्रिस्तानों पर रोक लगी है। जापान सरकार ने अपने देश में मुस्लिम कब्रिस्तानों को बंद करने की घोषणा की है। अधिकारियों का कहना है कि जापान में शवदाह संस्कृति प्रचलित है इसलिए मुसलमानों को मृतकों की अस्थियां मृतकों के मूल देश वापस भेजनी पड़ेंगी जिसकी व्यवस्था में सरकार मदद देगी।

विज्ञापन

बता दें कि जापान में मुसलमानों की संख्या लगभग 2 लाख है, जो ज्यादातर इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे देशों से आने वाले प्रवासी मजदूर हैं। 2025 के इस नए कानून को लागू किए जाने पर मुस्लिम समुदाय ने विरोध जताया है, लेकिन जापानी कानून में विदेशी धार्मिक प्रथाओं को स्थानीय नियमों के अधीन रखा जाता है।

विज्ञापन

जापान के ओसाका शहर में केवल एक मुस्लिम कब्रिस्तान है। अब नए आदेश के मुताबिक वह भी बंद की जाएगी। इसके अलावा मस्जिद बनाने और नमाज के लिए लाउडस्पीकर पर आह्वान के अलावा सड़क पर नमाज पर भी संसद के कानून के तहत पहले से ही बैन है।

विज्ञापन

जापान में काफी समय से मुस्लिम समुदाय कब्रिस्तान की मांग कर रहे हैं। इस पर कुछ समय पहले जापानी सांसद उमेमुरा ने कहा था कि मुस्लिम कब्रिस्तानों की मांग स्वीकार नहीं किया जाएगा। कहा कि जापान में दाह-संस्कार परंपरा है। उपाय बताते हुए सांसद ने कहा था कि मुसलमानों के लिए उचित तरीका यही है कि वे शव को मूल देश भेज दें और वहीं दफनाएं। अब जापान की प्रधानमंत्री सानेए ताकाइची बन चुकी हैं। उन्हें जापान फर्स्ट की नीति के लिए जाना जाता है। ताकाइची कई बार स्पष्ट कर चुकी हैं कि विदेशी कामगारों का स्वागत है, लेकिन उन्हें जापान के नियम-कानून और परंपराओं का पालन करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ