Japan Airlines Cyber Attack : जापान एयरलाइंस पर साइबर हमला हुआ है, जिसका असर कुछ घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ा है, इसके साथ ही टिकट की बिक्री भी रोकनी पड़ गई है। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि कुछ खामियों के बाद यात्रियों को असुविधा हो रही है, इसके लिए कंपनी ने माफी मांगी है।
एक्स पर जारी किए गए बयान में एयरलाइन्स ने बताया कि कंपनी और उसके ग्राहकों को जोड़ने वाले नेटवर्क उपकरण में आज सुबह 7:24 बजे से खराबी आ रही है। इससे घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों उड़ानें प्रभावित होने की आशंका है। एक अन्य पोस्ट में जापान एयरलाइंस ने कहा कि सुबह 8:56 पर समस्या का कारण पहचान लिया और कार्रवाई की। हम सिस्टम रिकवरी स्थिति की जांच कर रहे हैं।
पोस्ट में यह भी बताया गया कि आज रवाना होने वाली घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों उड़ानों के लिए टिकटों की बिक्री रोक दी गई है। अपने यात्रियों से एयरलाइन्स ने माफी मांगी और कहा कि किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।
जापान एयरलाइन्स का पोस्ट
वहीं एक बयान में कहा गया है कि एयरलाइन के बैगेज चेक-इन सिस्टम में समस्या के कारण कई जापानी हवाई अड्डों पर एक दर्जन से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं। हालांकि, इसने उल्लेख किया कि कोई भी बड़ी उड़ान रद्द या बड़ी बाधा नहीं आई। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, इस खबर के सामने आने के बाद सुबह के कारोबार में जेएएल के शेयरों में 2.5 प्रतिशत तक की गिरावट आई, हालांकि बाद में इसमें थोड़ा सुधार हुआ।
यह भी पढ़ें : 42 सेकेंड तक मंडराती रही ‘मौत’, आगरा की यह घटना ‘चमत्कार’ से कम नहीं; दहला देगा Video
बता दें कि यह घटना इस सप्ताह की शुरुआत में ही अमेरिकन एयरलाइंस में हुई तकनीकी गड़बड़ी के बाद सामने आई है, क्रिसमस से पहले एक घंटे के लिए उड़ानों को रोक दिया गया था। इससे हज़ारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस तरह की बढ़ ही घटनाएं विमान कंपनियों की कमजोरियों को उजागर कर रही हैं।
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
3 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
4 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
6 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
19 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
20 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
21 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines